Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस: मान सरकार के दिशा निर्देशों से हो रही है मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • पंजाब में AAP सरकार ने जो कहा वो किया, रिकॉर्ड 30 दिनों में किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल: गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा: ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने परिजनों के साथ थाने में दिया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

    भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने परिजनों के साथ थाने में दिया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

    April 1, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Protest At Police Station
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    वाराणसी : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने शुक्रवार को परिजनों के साथ सारनाथ थाने (Protest At Police Station) में धरना दिया। अपराह्न में परिजनों के साथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि घटना के एक सप्ताह बीतने के बावजूद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने रोते हुए कहा कि घटना के वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है।

    इसे भी पढ़ें – कानपुर के होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, सैकड़ों दुकानें जलकर खाक

    गायक समर सिंह का क्या बिगाड़ा था, मेरी बेटी ने आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करूंगी। मधु दुबे के उग्र तेवर को देख अफसर उन्हें समझाने-बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान अभिनेत्री की मां आरोप लगाती रही कि पुलिस की मिलीभगत से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिनको गिरफ्तार किया था, उनको भी छोड़ दिया है। उन्होंने होटल के मैनेजर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। मधु दुबे के साथ आये जनसत्ता पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी व समर्थकों ने भी थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इसे भी पढ़ें – अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया राम नवमी का त्योहार, भक्तों में दिखा भारी उत्साह

    Protest At Police Station – गौरतलब है कि अभिनेत्री के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मौत फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। आकांक्षा के शरीर पर किसी तरह के चोट के कोई निशान भी नहीं हैं। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उसके परिजनों ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके साथी संजय सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस की कई टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि समर सिंह नेपाल भाग गया है। पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर सकती है। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मिला था। इस होटल में अभिनेत्री 22 मार्च को आई थीं । उसे अपनी अपकमिंग फिल्म खलनायक नहीं,नायक हूं मैं की शूटिंग में हिस्सा लेना था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UPSC छात्र को मिला इंसाफ: बैंक की बड़ी गलती पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने ₹7 लाख का ठोका जुर्माना

    उत्तर प्रदेश में हड़कंप : संभल के नामी मीट कारोबारियों के ठिकानों पर IT और ED का छापा

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड : मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.