Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला
    • भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मंदिर में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई, घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे शिवराज

    मंदिर में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई, घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे शिवराज

    March 31, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Temple Accident
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर मंदिर परिसर (Temple Accident) में रामनवमी के दिन बावड़ी की छत गिरने के कारण हुए हादसे में आज सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गयी। राहत एवं बचाव कार्य सुबह भी जारी हैं।कम से कम एक दर्जन घायल यहां अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों के अनुसार कल देर रात तक 13 लोगों के शव कुए से निकाले गए थे। रात भर और सुबह तक चले राहत एवं बचाव कार्य में शवों की संख्या 35 हो गयी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अभी कुछ और लोगों के फसे होने की आशंका है और बावड़ी का पानी खाली करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें – फोन कॉल और एसएमएस से तीन तलाक, शौहर के खिलाफ मामला दर्ज

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुए हादसे में घायल एक दर्जन से अधिक लोगों को हालचाल जानने यहां अस्पताल पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान विशेष विमान से भोपाल से यहां पहुंचने के बाद एपल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उनके साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री
    तुलसीराम सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों की स्थिति जानी। वे मरीजों से भी मिले और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि घायलों का बेहतर तरीके से इलाज किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत

    Temple Accident – ज्ञात हो कि रामनवमी के अवसर पर एक निजी कॉलोनी में स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही थी। मंदिर परिसर में पुरानी बावड़ी थी। इसको छत बनाकर ढक दिया गया था। इस पर श्रद्धालु चला करते थे। कल पूजा अर्चना के दौरान अनेक लोग इस पर खड़े थे। तभी यह छत दिन में लगभग 12 बजे भर भराकर बावड़ी में गिर गयी। इसके बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। दोपहर में ही रस्सियों आदि की मदद से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए गए थे। मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस संपूर्ण मामले दंडाधिकारीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला

    भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे

    अजीबोगरीब तर्क! भोपाल में हाइवे धंसने पर MPRDC का बयान- ‘किसानों के मिट्टी खोदने से ढह गई सड़क’

    ग्वालियर में शांति कायम : पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, बड़ा आंदोलन स्थगित होने से टला तनाव

    रीवा में ‘सीक्रेट वॉल’ का पर्दाफाश : दीवार में छिपाकर रखा था लाखों का नशीला सिरप, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

    छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: चेन्नई से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार, लापरवाही के बाद कंपनी का लाइसेंस भी रद्द

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.