Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस: मान सरकार के दिशा निर्देशों से हो रही है मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल : गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा : ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    • NDA में फूट की आहट! नीतीश कुमार सीट शेयरिंग से नाराज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर भी बढ़ी टेंशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया राम नवमी का त्योहार, भक्तों में दिखा भारी उत्साह

    अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया राम नवमी का त्योहार, भक्तों में दिखा भारी उत्साह

    March 31, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Ram Navami Festival
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में बृहस्पतिवार को भगवान राम का जन्मोत्सव (Ram Navami Festival) यानी राम नवमी का त्योहार कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने आज सुबह सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई और बाद में कनक भवन, हनुमानगढ़ी और नागेश्वरनाथ सहित सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए। हिंदू पंचांग के ‘चैत्र’ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाए जाने वाले भगवान राम के ‘जन्मोत्सव’ का स्वागत करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही।

    इसे भी पढ़ें – छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष; आरोपी युवक की तालाब में डूबने से मौत

    अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन सिंह ने बताया,’भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे अयोध्या शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया। रामनवमी मेले के इस बड़े धार्मिक आयोजन के लिए कोई चरमपंथी खतरा नहीं है, लेकिन हमने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव व्यवस्था की है।’ अयोध्या में सुबह-सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ रामनवमी पर्व की शुरुआत हुई। माना जाता है कि दोपहर के समय जब भगवान राम का जन्म हुआ था अयोध्या के सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई थी।

    इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश : रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Ram Navami Festival – राम नवमी पर लोगों ने भगवान राम को समर्पित भक्ति गीत गाए और उनके जन्म का जश्न मनाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से राम लला की प्रतिकृतियों को पालने में झुलाया। कई मंदिरों से राम, उनकी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान की रथ यात्रा (रथ जुलूस) निकाली गई। लाखों की संख्या में लोग पवित्र नदी सरयू के तट पर एकत्रित हुए और पवित्र स्नान किया तथा कुछ अन्य लोगों ने उपवास रखा। रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर में ताजे फूलों से सुंदर सजावट की थी। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई और रामलला ने हरे रंग के वस्त्र धारण किए।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UPSC छात्र को मिला इंसाफ: बैंक की बड़ी गलती पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने ₹7 लाख का ठोका जुर्माना

    उत्तर प्रदेश में हड़कंप : संभल के नामी मीट कारोबारियों के ठिकानों पर IT और ED का छापा

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड : मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.