प्रयागराज : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कानपुर देहात के ग्राम मड़ोली की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा (Pramod Tivari On Govt) कि इस घटना के लिए मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी ही नहीं, बल्कि राज्य सरकार भी दोषी है। सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में तिवारी ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाया जाना और मां-बेटी की जलकर मौत हो जाना एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना है जिसके लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
इसे भी पढ़ें – अब्बास अंसारी का नया ठिकाना कासगंज जेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया सलाखों के पीछे
बीबीसी के कार्यालयों पर आयकर विभाग के सर्वे को लेकर उन्होंने कहा कि गुजरात का दंगा एक सच्चाई है जिसने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उस समय के गुजरात के मुख्यमंत्री को यह कहने के लिए विवश किया था कि वह (मुख्यमंत्री) राष्ट्र धर्म का पालन करें। तिवारी ने कहा कि यह (आयकर विभाग का सर्वे) प्रेस की मौलिक स्वतंत्रता पर मोदी सरकार का तानाशाही भरा आक्रमण है। अडाणी मामले में पूरे विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में संयुक्त संसदीय समिति का गठन करने की मांग की, लेकिन केंद्र सरकार ने विपक्ष की एक ना सुनी।
इसे भी पढ़ें – भाजपा से इस्तीफा देते समय रो पड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, बोले- ये मेरे लिए कठिन समय
Pramod Tivari On Govt – इस घटना को लेकर सबसे बड़े दोषी वहां के आला अफसर हैं। छोटे कर्मचारी तो उनके आदेश का पालन करते हैं। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि जितनी भी गुंडागर्दी और अत्याचार हो रहा है इस पर लगाम लगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यूपी से बुलडोजर राज तुरंत हटाया जाना चाहिए। सरकार गरीब, निचले, मजदूर और असहाय लोगों पर बुलडोजर चलवा रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी और इसके विरोध में आंदोलन करती रहेगी।