Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • B.Tech इंजीनियर अपने साथी समेत गिरफ्तार, खबर पढ़ पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
    • Jalandhar में सवारियों से भरे ऑटो व ट्रैक्टर में भीषण हादसा, उड़े परखच्चे
    • पंजाब में दिनदिहाड़े घिनौनी वारदात, महिला का बीच सड़क दुपट्टे से गला घोंटने के बाद…
    • Registry के खर्च में भारी बढ़ोतरी, आम लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल…
    • Ludhiana में नहीं थम रहीं वारदातें, पहले कनपटी पर तानी पिस्तौल और फिर…
    • पंजाब में सस्पेंड SHO की बढ़ीं मुश्किलें! अब हुई ये बड़ी कार्रवाई
    • बाढ़ पीड़ितों के लिए Singer Karan Aujla की भावुक अपील, पढ़ें…
    • Chandigarh में ठंड को लेकर आई नई Update, जानें कैसा रहेगा मौसम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं, लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है : केजरीवाल

    उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं, लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है : केजरीवाल

    January 18, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Kejriwal On LG
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ‘‘सामंती मानसिकता’’ से पीड़ित हैं और शहर में गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा नहीं चाहते। सरकारी कामकाज में उपराज्यपाल (Kejriwal On LG) के कथित हस्तक्षेप पर दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मेरे शिक्षकों ने भी कभी इस तरह मेरा होम वर्क नहीं जांचा, जैसे उपराज्यपाल फाइलें खंगालते हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मेरे हेडमास्टर नहीं हैं। लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन, केंद्र ने न्यायालय के समक्ष उठाया मामला

    केजरीवाल ने दावा किया कि एक बैठक में उपराज्यपाल ने उनसे कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी वजह से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 104 सीटें जीतीं हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ‘‘सामंती मानसिकता से ग्रस्त हैं और नहीं चाहते कि दिल्ली के गरीब बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करें। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल कौन हैं? वह कहां से आए हैं? वह हमारे सिर पर बैठे हैं। क्या अब वो इस बात का फैसला करेंगे कि हम अपने बच्चों को
    पढ़ने कहां भेजें? हमारा देश ऐसी सामंती मानसिकता वाले लोगों के कारण ही पिछड़ रहा है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा ने दिल्ली सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, केजरीवाल का इस्तीफा मांगा

    Kejriwal On LG – केजरीवाल ने कहा कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। हम भी कल केंद्र में सत्ता में आ सकते हैं.. हमारे भी उपराज्यपाल होंगे। हमारी सरकार जनता को परेशान नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के पास खुद फैसले करने का अधिकार नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह पुलिस, जमीन और सार्वजनिक व्यवस्था के अलावा अन्य मुद्दों पर फैसला नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के विदेश में पढ़ाई कर रहे बच्चों की एक सूची भी सदन में पेश की और कहा कि हर किसी की अच्छी शिक्षा तक पहुंच होनी चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में कृत्रिम बारिश का मिशन सफल! बादल बरसाने की तैयारी पूरी, 4 घंटे में एयरक्राफ्ट कानपुर लौटा

    जेवर एयरपोर्ट के पास आशियाना! YEIDA ला रहा 2200 प्लॉट्स की बंपर हाउसिंग स्कीम

    दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी: 75+ एनकाउंटर, सिग्मा गैंग का अंत! DCP संजीव यादव की लाइफ पर बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म

    पॉल्यूशन से जंग : दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

    रेप के आरोपी को फटकार : दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- दोस्ती सहमति नहीं, यह यौन हिंसा का लाइसेंस नहीं

    दिल्ली की हवा हुई जानलेवा! 29 इलाकों का AQI 300 के पार, सांस लेना हुआ ‘बहुत मुश्किल’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.