Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ludhiana में नहीं थम रहीं वारदातें, पहले कनपटी पर तानी पिस्तौल और फिर…
    • पंजाब में सस्पेंड SHO की बढ़ीं मुश्किलें! अब हुई ये बड़ी कार्रवाई
    • बाढ़ पीड़ितों के लिए Singer Karan Aujla की भावुक अपील, पढ़ें…
    • Chandigarh में ठंड को लेकर आई नई Update, जानें कैसा रहेगा मौसम
    • तरनतारन उपचुनाव को लेकर बोले CM Mann, कहा-11 नवंबर को…
    • अग्निवीर भर्ती रैली के लिए DC ने की तैयारियों की समीक्षा
    • फगवाड़ा में इनोवा कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर, उड़े वाहनों के परखच्चे
    • पंजाब के इस गांव वासियों की नई पहल, 13 एकड़ में… कर दिया ये बड़ा ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में आतंकियों ने हत्या का बनाया था वीडियो, 8 टुकड़े कर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा

    दिल्ली में आतंकियों ने हत्या का बनाया था वीडियो, 8 टुकड़े कर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा

    January 16, 2023 दिल्ली 3 Mins Read
    Video Of The Murder
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : भलस्वा डेयरी टारगेट किलिंग मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने शख्स की हत्या की और 37 सेकेंड का वीडियो (Video Of The Murder) बनाकर पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा से जुड़े आतंकी सोहैल को भेजा था, जिसके लिए कतर से उनके खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर हुआ। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने शख्स के शव के 8 टुकड़े किए थे। मृतक की उम्र करीब 21 साल है, वह नशे का आदी था। उसके हाथ में त्रिशूल बना है। आतंकियों ने पहले उससे दोस्ती की थी, फिर 14 या 15 दिसंबर को उसकी हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस को आतंकियों के मोबाइल हत्या का वीडियो मिला है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा सरकारों ने मीडिया पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया – राजनाथ सिंह

    दिल्ली पुलिस ने 12 जनवरी को पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया। वे भलस्वा डेयरी के पास एक घर में किराए से रह रहे थे। उनकी पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) और नौशाद (56) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से 3 पिस्टल और 22 कारतूस बरामद किए। आतंकियों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम उनके घर पर छापेमारी की, जहां से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। पुलिस को घर में खून के निशान भी मिले। इस पर पुलिस को शक हुआ कि आतंकियों ने यहां किसी की हत्या की है।

    इसे भी पढ़ें – आतंकवादी संगठनों से संबंध के आरोप में दो गिरफ्तार, घर से मिले हथगोले

    शनिवार शाम पुलिस को भलस्वा इलाके के नाले से एक डेडबॉडी के तीन टुकड़े मिले। दोनों आंतकियों के मोबाइल से आतंकी प्लानिंग का ब्लू प्रिंट मिला है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसके पीछे आईएसआई का हाथ है। हत्या में शामिल आतंकी नौशाद आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार से जुड़ा था। वह हत्या के 2 मामलों में उम्र कैद की सजा काट चुका है। उसे विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में 10 साल की सजा भी हो चुकी है। जेल में नौशाद की मुलाकात लाल किले पर हमले के आरोपी आरिफ मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के आतंकी सोहैल से हुई थी। सोहैल 2018 में पाकिस्तान चला गया था।

    इसे भी पढ़ें – कई हफ्तों के बाद उपराज्यपाल की साप्ताहिक बैठक, शामिल होंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल

    Video Of The Murder – वहीं अप्रैल 2022 में नौशाद जेल से बाहर आया। सोहैल ने नौशाद को प्रभावशाली हिंदुओं की हत्या का काम सौंपा था। वहीं, जगजीत कुख्यात बंबीहा गिरोह का सदस्य है। वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर है।इस मामले में गिरफ्तार आंतकी जगजीत उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है। वहीं, नौशाद का घर दिल्ली के जहांगीरपुरी में है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह खलिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श दल्ला के संपर्क में था। दूसरे देशों के भारत विरोधी तत्वों से उसे लगातार निर्देश मिल रहे थे। गिल को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया हुआ है। वह पंजाब में टारगेट किलिंग, टेरर फाइनेंसिंग और हवाला जैसे अपराधों में शामिल रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में कृत्रिम बारिश का मिशन सफल! बादल बरसाने की तैयारी पूरी, 4 घंटे में एयरक्राफ्ट कानपुर लौटा

    जेवर एयरपोर्ट के पास आशियाना! YEIDA ला रहा 2200 प्लॉट्स की बंपर हाउसिंग स्कीम

    दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी: 75+ एनकाउंटर, सिग्मा गैंग का अंत! DCP संजीव यादव की लाइफ पर बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म

    पॉल्यूशन से जंग : दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

    गांव वालों से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मरने से पहले Video Viral

    दहेज के लिए बहू को दिया ‘स्लो पॉइज़न’! ससुराल वालों ने 1 करोड़ कैश और कार की डिमांड पूरी न होने पर ली जान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.