Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 2 SI सस्पेंड, SHO लाइन अटैच
    • कफ सिरप का खौफ खत्म: MP में जहरीली सिरप पीने वाले 200 बच्चे खतरे से बाहर, बड़ी राहत की खबर
    • रिटायर इंजीनियर का ‘खजाना’: भोपाल में छापे में मिला 33 लाख कैश, ढाई किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति
    • PWD इंजीनियर के घर मिला खजाना: रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों पर छापा, करोड़ों का कैश और संपत्ति जब्त
    • खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा, जानें कितनी बढ़ेगी रफ्तार
    • BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: छठ पूजा के बाद बिहारी वोटरों के लिए क्या है खास रणनीति?
    • गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट
    • 35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रोड शो में गरजे जेपी नड्डा, कहा – दिल्ली सरकार ने जेल को बनाया ‘मसाज पार्लर’

    रोड शो में गरजे जेपी नड्डा, कहा – दिल्ली सरकार ने जेल को बनाया ‘मसाज पार्लर’

    November 28, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Nadda Road Show
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को अपना हथियार बना लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के लिए जमकर प्रचार (Nadda Road Show) किया और अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला। नड्डा के नेतृत्व में लगभग एक लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ‘हर घर दस्तक’ देकर नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करने के लिए लोगों से अपील भी की।

    इसे भी पढ़ें – ओवैसी ने अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना, दिल्ली के सीएम को बताया ‘छोटा रिचार्ज’

    एक रोड शो के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार स्वयं को ईमानदार बताती है, लेकिन उसके मंत्रियों के बेहद आपत्तिजनक वीडियो प्रतिदिन मीडिया में सामने आ रहे हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों से इस्तीफा लेने की बजाय उन्हें पद्म पुरस्कार देने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल को मसाज पार्लर बना दिया है, वहां से भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है, लेकिन सरकार ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

    Nadda Road Show – नड्डा ने कहा कि केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया ने टॉयलेट को कक्षाएं बताकर भारी भ्रष्टाचार किया। इसी तरह शराब का लाइसेंस देने के लिए सरकार का कमीशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया और पिछले दरवाजे से छह फीसदी कमीशन स्वयं ले लिया। इससे समझ आता है कि केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार को सरकार की नीति बना दिया था।

    इसे भी पढ़ें – ‘प्रिजन में ब्रेक’ : आप सरकार के सौजन्य से तिहाड़ में आराम, कायाकल्प, आनंद लें – भाजपा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक दी। अनेक जगह झुग्गीवासियों ने नड्डा को तिलक किया और इसे विजय तिलक बताया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और मोदी-मोदी के नारों से स्वागत किया। पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली की सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है और यही कारण है कि भाजपा को दिल्ली की जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा, जानें कितनी बढ़ेगी रफ्तार

    केजरीवाल का हमला: ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फिंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    लव मैरिज से मर्डर तक की कहानी: पति जेल गया तो दोस्त से अफेयर, बाहर आते ही गर्भवती पत्नी ने करा दी हत्या

    हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली की लड़की से हुआ प्यार, एक शक में चाकू से छलनी कर ले ली उसकी जान

    3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया

    अरविंद केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, लंबे इंतजार के बाद केंद्र ने सरकारी आवास किया अलॉट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.