Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदवार, सियासी गणित बदला
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, बोले- ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘यह आस्था और आधुनिकता का अद्भुत मेल है’।
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभद्रता के आरोप
    • लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत, $10$ लाख मुआवजे की मांग
    • निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- ‘यह मर्डर है’
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा – कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा – कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी

    November 9, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Modi On Congress
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबी में जनसभा को संबोधित करते हुए (Modi On Congress) कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि अब दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। लेकिन यहां से कभी विकास की नहीं, सिर्फ आपसी झगड़े की खबरें आती हैं। पीएम ने हिमाचल से चले तीर से कई निशाने साधे। माना जा रहा है कि उन्होंने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर भी चुटकी ली जो इस समय गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्त हैं।

    इसे भी पढ़ें – इस बार बदलेगा रिवाज, बरकरार रहेगी भाजपा की सरकार – जयराम ठाकुर

    Modi On Congress – पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और ना ही वह ऐसा चाहती है। उन्होंने कहा, ”आप देखिए आज जहां कांग्रेस की सरकारें बची हैं, गिनकर दो सरकारें बची हैं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। वहां से कभी विकास की खबरें आती हैं? नहीं आती है। सिर्फ आपस में झगड़े की खबरें आती हैं। ऐसा रहा तो विकास हो सकता है क्या? मेरा तो अनुभव कहता है कि कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी, घोटाले भ्रष्टाचार की गारंटी, विकास में रोड़े अटकाने की गारंटी।” पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की पहचान सुशासन से है। भाजपा वही कहती है जो कर सकती है और जो कहती है उसे पूरा करने के लिए पूरी शक्ति लगा देती है। कुछ राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के भरोसे चल रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में 26 नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

    पीएम मोदी ने उत्तराखंड और यूपी जैसे राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए सत्ता में वापसी का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में इतना गुस्सा है कि एक बार सरकार से विदाई हो जाती है तो दोबारा घुसने नहीं दिया जाता है। पीएम मोदी ने कहा, ”तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले कांग्रेस को निकाला, अब तक वापस नहीं आई। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा के लोगों ने 50 साल पहले हटाया, अब तक पैर नहीं रखने दिया। उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लोगों ने कांग्रेस को 40 साल से सत्ता से बाहर रखा है। कितना गुस्सा होगा आप अंदाजा लगाइए। ओडिशा के लोगों ने भी 30 साल से रोक रखा है। नागालैंड में भी कांग्रेस 25 साल से हार रही है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रेदश, नागालैंड, सिक्किम कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल के लोगों की अपेक्षाओं-आकांक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    हिमाचल में Coldrif सिरप बैन, Nastro-DS पर भी उत्पादन और बिक्री रोक

    सफ़ेद चादर में लिपटा हिमाचल: सीजन की पहली बर्फबारी देख पर्यटकों में उत्साह की लहर

    हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन अमरीन?

    कांगड़ा में धंस गया गांव! रात में खिसकने लगी जमीन, सुबह तक 13 मकान ध्वस्त…

    किन्नौर में फटा बादल, गाड़ियां बहीं… जान बचाने के लिए जंगल में भागे लोग

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.