Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यूपी में शत्रु संपत्ति के कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, सीएम योगी ने दिए निर्देश

    यूपी में शत्रु संपत्ति के कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, सीएम योगी ने दिए निर्देश

    November 3, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Enemy Property
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु संपत्तियों (Enemy Property) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कतिपय स्थानों पर अतिक्रमण की भी सूचना है। शत्रु संपत्ति के कब्जों पर बुलडोजर चलाएं। निर्देश दिए हैं कि सभी शत्रु संपत्तियों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार की जाए। इन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए गृह विभाग की निगरानी में प्रदेश व्यापी कार्रवाई शुरू की जाए। शत्रु संपत्ति की सुरक्षा, निगरानी व प्रबंधन के लिए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए।

    इसे भी पढ़ें – गन्ना बकाया नहीं देने वाली चीनी मिल पर बड़ी कार्यवाही, योगी सरकार ने प्रशासनिक भवन और गेस्ट हाउस किया सील

    मुख्यमंत्री बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गृह विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्तरराज्यीय, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों को वाइब्रेंट बनाने के लिए नियोजित प्रयास करने की जरूरत है। सीमावर्ती गांवों, जनपदों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासतों की बेहतर ब्रांडिंग करते हुए यहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को आकार दिया जाना चाहिए।

    Enemy Property – मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट, स्वयंसेवकों को इन क्षेत्रों का भ्रमण कराएं। इन क्षेत्रों में रहने वाले सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों / अर्धसैनिक बलों के जवानों को सरहद के सिपाही के रूप में पहचान देते हुए व्यवस्था को सुचारू रखने में सहयोग लिया जाना भी उचित होगा। सीमावर्ती जिलों में केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लोगों को 100 फीसदी संतृप्तिकरण सुनिश्चित कराया जाए।

    इसे भी पढ़ें – यूपी के ग्राम्य विकास विभाग में निकलीं 1278 नौकरियां, इन पदों पर होगी भर्ती

    प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करें। इस दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सतर्कता और इंटेलिजेंस को और बेहतर करना होगा। ड्रग माफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यूपीएसएसएफ को और सशक्त और प्रोफेशनल बनाने की जरूरत है। साइबर सिक्योरिटी के महत्व को मद्देनज़र रखते हुए अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर क्राइम थाना की स्थापना की जरूरत है। राज्य स्तर पर संयुक्त साइबर को-कॉर्डिनेशन टीम गठित की जाए। इस टीम में पुलिस विभाग के अलावा साइबर विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.