Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    • नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप
    • विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’
    • अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा ने 36 घंटे के भीतर चंबा से बदला प्रत्याशी, इंदिरा कपूर की जगह अब नीलम नैय्यर को दिया टिकट

    भाजपा ने 36 घंटे के भीतर चंबा से बदला प्रत्याशी, इंदिरा कपूर की जगह अब नीलम नैय्यर को दिया टिकट

    October 21, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Battle Begins
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी 68 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट एक साथ जारी की थी। हालांकि, 36 घंटे के भीतर ही बीजेपी को अपना एक उम्मीदवार बदलना पड़ा। भाजपा ने चंबा विधानसभा सीट (Chamba Seat)  से इंदिरा कपूर की जगह अब नीलम नैय्यर को टिकट दिया है। नीलम नैय्यर मौजूदा विधायक पवन नैय्यर की पत्नी हैं।

    इसे भी पढ़ें – डलहौजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर जताया आशा पर भरोसा

    माना जा रहा है कि भाजपा को मौजूदा विधायक पवन की बगावत का डर था। साथ ही जिन इंदिरा कपूर को उम्मीदवार बनाया गया था, उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिल चुकी है और यह मामला अभी लंबित है। राजनीतिक जानकारों की राय में ये वो दो मुख्य वजहें हैं, जिसके चलते बीजेपी को इंदिरा कूपर को हटाना पड़ा।

    Chamba Seat – दरअसल, पवन नैय्यर पिछली बार बहुत कम वोटों के अंतर से जीते थे। इस बार टिकट कटने से वह नाराज थे। उन्होंने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। इसे उनकी बगावत के तौर पर देखा गया। बीजेपी ने स्थानीय स्तर पर विधायक से जुड़े लोगों की नाराजगी को भांप लिया। इसके बाद इंदिरा की जगह नैय्यर की पत्नी नीलम को टिकट देने का फैसला किया गया।

    इसे भी पढ़ें – वंदना ठाकुर कांग्रेस के बुलावे पर दिल्ली रवाना, पद से भी दिया इस्तीफा

    पवन नैय्यर की पत्नी नीलम भी राजनीति में सक्रिय रही हैं। चंबा विधानसभा क्षेत्र में वह जाना-पहचाना नाम हैं। वहीं, इंदिरा की तुलना में उनकी छवि साफ-सुधरी है। दरअसल, इंदिरा जब जिला पंचायत सदस्य थीं तब वह सरकारी फंड में गड़बड़ी करने की दोषी पाई गई थीं। चंपा की एक विशेष अदालत ने पिछले साल अगस्त में उन्हें दोषी पाया और सजा सुनाई। हालांकि, हिमाचल हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी। फिलहाल यह मामला अदालत में लंबित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट

    मिशन बिहार: पहले चरण की 121 सीटें होंगी निर्णायक, पिछले चुनाव में किस गठबंधन ने मारी थी बाजी?

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    हिमाचल में Coldrif सिरप बैन, Nastro-DS पर भी उत्पादन और बिक्री रोक

    बिहार चुनाव 2025: 7.43 करोड़ मतदाताओं का विभाजन, EC ने बताया पुरुष, महिला और युवा वोटरों का अनुपात

    सफ़ेद चादर में लिपटा हिमाचल: सीजन की पहली बर्फबारी देख पर्यटकों में उत्साह की लहर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.