Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप, पुलिस ने कसा कानूनी शिकंजा
    • आउट होने के बाद की शर्मनाक हरकत: भारतीय खिलाड़ी के सामने आपत्तिजनक इशारा करना पड़ा भारी, ICC ने फटकार लगाई और सुनाई ये सजा
    • रोहित शेट्टी की नई कॉप फिल्म : 1000 करोड़ी एक्टर जॉन अब्राहम बने पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया
    • कट्टरपंथ को चुनौती : 90% मुस्लिम आबादी वाले देश में क्यों लगा बुर्के पर बैन?
    • Gmail की स्टोरेज हुई फुल? Zoho Mail दे रहा है इतने GB का जबरदस्त स्टोरेज, तुरंत बना लें अकाउंट
    • अहोई अष्टमी पर महादान: संतान के जीवन से हर दुख दूर करने के लिए आज के दिन करें इन चीजों का दान
    • कमर दर्द से मुक्ति के लिए रोजाना करें ये योगासन, रिजल्ट देखकर हो जाएंगे हैरान
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी भर्ती, शैक्षिक योग्‍यता में हुआ बदलाव

    यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी भर्ती, शैक्षिक योग्‍यता में हुआ बदलाव

    September 5, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Anganwadi Bharti
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूपी में अगले दो महीनों के भीतर करीब 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती (Anganwadi Bharti) होगी। राज्य में इन कार्यकत्रियों के कुल एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से 52 हजार पद रिक्त चल रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – PM मोदी के जन्‍मदिन की बड़ी तैयारी, 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी यूपी बीजेपी

    वर्ष 2012 के बाद से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और इन पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 4000 रुपये मासिक मानदेय, 1500 रुपये मासिक केन्द्र सरकार से विशेष प्रोत्साहन राशि और 400 रुपये प्रतिमाह मोबाइल फोन रीचार्ज का दिया जा रहा है।

    इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती के लिए अभी तक 10वीं पास होना शैक्षिक योग्यता निर्धारित रही है। अब इसमें कुछ बदलाव भी किए जाने की चर्चा है। अब यह शैक्षिक योग्यता इण्टर निर्धारित की जा रही है। इस सीधी भर्ती में संबंधित जिले का मूल निवासी होना जरूरी है। 21 से 35 वर्ष की आयु सीमा तय है। भर्ती में सबसे पहले विधवा, फिर परित्यक्ता और उसके बाद गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला को वरीयता दी जाती है। जातीय आरक्षण भी लागू होता है।

    इसे भी पढ़ें – यूपी की 17 पिछड़ी जातियों को मिलेगा SC का दर्जा, अगले सत्र में प्रस्‍ताव पास कराने की तैयारी में योगी सरकार

    Anganwadi Bharti – शैक्षिक योग्यता में मेरिट में प्रतिशत के आधार पर भर्ती होती है। इसके अलावा विभाग में करीब छह हजार सुपरवाइजरों में से तीन हजार पद रिक्त चल रहे हैं। इन रिक्त पदों को पदोन्नति और सीधी भर्ती से भरा जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के पदों पर भी पदोन्नति की जानी है। साथ ही 102 कनिष्ठ लिपिक से सहायक लिपिक, 200 वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक, 42 प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर भी पदोन्नति की जानी है। मुख्य सचिव के आदेश हैं कि पदोन्नति की यह प्रक्रिया हर हाल में 30 सितम्बर तक पूरी कर ली जाए।

    अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में 10वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित थी। मगर बीते अगस्त में केन्द्र सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए इसे 12वीं पास तय कर दिया है। केंद्र सरकार के इन निर्देशों के अनुपालन में इन रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया तय की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप, पुलिस ने कसा कानूनी शिकंजा

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.