Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मैनपुरी में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    मैनपुरी में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    August 25, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Death By Beating
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    यूपी के मैनपुरी जिले में एक बार फिर प्यार करने की सजा के चलते एक लड़के की हत्या कर दी गई। जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तार में बुधवार की रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या (Death By Beating) कर दी गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

    इसे भी पढ़ें – ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ़ क्रांति के नायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह, आज जयंती पर सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि

    भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला तार निवासी दुर्गेश यादव का अपने पड़ोसी की पुत्री से प्रेम संबंध चल रहा था। बुधवार की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया जहां परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला। भोगांव थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – तीसरी शादी रचाने पर पहली पत्‍नी पहुंच गई थाने, केस दर्ज होते ही शिक्षक दूल्‍हा फरार

    Death By Beating – बताया जा रहा है कि दुर्गेश अपनी गर्लफ्रेंड से रात में मिलने पहुंचा। इस दौरान इसकी भनक लड़की के घरवालों को लग गई। उन्होंने दुर्गेश को अपने घर में ही पकड़ लिया। दोनों के प्रेम संबंधों से नाराज लड़की के घरवालों ने दुर्गेश पर गुस्सा निकाला और उसे पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं लड़के के परिजनों ने जानकारी मिलते ही दुर्गेश का इलाज करवाने की कोशिश की लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। खबर लिखे जानें तक पुलिस के पास कोई भी शिकायत या तहरीर नहीं गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्ट करवाकर अन्य जानकारी हासिल करेगी और साथ ही आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी लेगी। किसी भी तरह का केस परिजनों की तहरीर के आधार पर ही दर्ज किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.