मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 97 नई इलेक्ट्रिक बसों (New Electric Buses) को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ दिल्ली में अब कुल 250 इलेक्ट्रिक बसें DTC के बेड़े में शामिल हो गई हैं। यह बसें आधुनिक तकनीकों से लैस हैं।इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कहा कि यह उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है जो कहा करते थे कि DTC बंद होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जो विजन है कि दिल्ली को देश का इलेक्ट्रिक वेहिकल (EV) कैप्टिल बनाना है उसकी शुरुआत अब हो चुकी है। दिल्ली में अब 60,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चल रही हैं।
इसे भी पढ़ें – वायरल वीडियो को योगेंद्र यादव ने बताया सही, केजरीवाल ने BJP का नाम लेकर अपने ही विधायको को करवाए थे फोन
दिल्ली के परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि 1500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिल्ली सरकार ने दे दिया है। यह बसें 2023 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर चलने लगेंगी। दिल्ली में जल्द ही 1800 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तक दिल्ली में 153 इलेक्ट्रिक बसें चलती थी और आज 97 और सड़को पर उतर रही हैं। साथ ही 50 बसें सितंबर तक आ जाएंगी। इस तरह सितंबर के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 300 बसें होंगी। उन्होंने कहा कि 2023 के अंत तक 1800 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के पास होंगी।
इसे भी पढ़ें – 20 करोड़ का लालच और फर्जी केस में फसाने की धमकी, AAP ने चार विधायकों के साथ भाजपा पर लगाए आरोप
New Electric Buses – अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2025 के अंत तक 6380 और इलेक्ट्रिक बसें ले आई जाएंगी, 2025 के अंत तक 80 % बसें इलेक्ट्रिक होंगी। उन्होंने आगे कहा कि बस डिपो का भी तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है।केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल वर्ल्ड क्लास की है। ठीक उसी तरह हमारी सरकार दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मॉडल को भी वर्ल्ड क्लास बनाएगी। उन्होंने कल जो 11 महिला ड्राइवरों की नियुक्ति हुई थी उन्हें बधाई भी दी।