Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिवाली-छठ की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेलवे का ‘मेगा प्लान’ जारी
    • IND vs WI: टीम इंडिया को लगा झटका! इस स्टार खिलाड़ी के मैदान पर न उतरने की आई बड़ी वजह सामने
    • Filmfare 2025 में ‘लापता लेडीज़’ का जलवा! सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, देखें बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस समेत पूरी विनर्स लिस्ट
    • पाक आर्मी पर तालिबान का ‘ऑपरेशन आधी रात’: 7 सैन्य ठिकाने ध्वस्त करने का दावा, सामने आई पूरी हमले की कहानी
    • Google Map को टक्कर देने आया MAPPLS: देसी नेविगेशन ऐप में हैं दमदार फीचर्स, जानिए यह क्यों है आपकी अगली पसंद?
    • धनतेरस से पहले जरूर लाएं ये 5 शुभ पौधे, मां लक्ष्मी दौड़ी चली आएंगी आपके घर
    • वजन घटाने के लिए इडली या उपमा? डाइट एक्सपर्ट से जानें कौन है सबसे बेस्ट ब्रेकफास्ट
    • दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा करा सकती है बीजेपी – अखिलेश यादव

    तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा करा सकती है बीजेपी – अखिलेश यादव

    August 5, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Akhilesh Yadav Said
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफ बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को समर्थन देकर चौंकाया है तो दूसरी तरफ शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा (Akhilesh Yadav Said) कि भाजपा का तिरंगा यात्रा दिखावा है। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके जरिये भाजपा दंगा भी करा सकती है। पहले कासगंज में तिरंगा यात्रा के समय दंगा कराया था। अखिलेश के बयान के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया है।

    इसे भी पढ़ें – सपा ने शुरू की निकाय चुनावों की तैयारी, 17 नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये

    उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। बांटने का काम तो अखिलेश यादव ने किया है। जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।

    अखिलेश यादव ने गुरुवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा जहां से निकली है, वह लोग तिरंगा नहीं लगाते हैं। कहा कि पूरा देश जनता है कि आरएसएस ने वर्षो तक तिरंगे का सम्मान नहीं किया। अपने कार्यालयों और मुख्यालय पर तिरंगा नही लगाया।

    इसे भी पढ़ें – कई कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, सपा नेता हैं मालिक

    लखनऊ में सबसे बड़ा तिरंगा झंडा समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क में लगाया और राष्ट्रध्वज का सम्मान किया। इसके अलावा भी कई स्थानों पर समाजवादी सरकार के समय तिरंगा ध्वज लहराया गया। भाजपा जब-जब सरकार में आती है महंगाई बढ़ा देती है। देश में इतनी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार कभी नहीं था। भाजपा का महंगाई से कोई लेना देना नही है। आज हर चीज के दाम बढ़ा दिए हैं। दूध, दही, घी से लेकर खाने-पीने की चीजों पर पर कभी टैक्स नहीं लगा था, भाजपा ने उस पर भी जीएसटी लगाकर मंहगा कर दिया।

     Akhilesh Yadav Said – अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 हजार करोड़ रुपए की लागत के जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था, वह ढह गया। सरकार इन गड़बड़ियों की ईडी, सीबीआई से जांच कब कराएगी। इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की सच्चाई सामने लानी चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए फार्म डाला लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। सरकार बताए कि अग्निवीर योजना में कितने नौजवानों को नौकरी दी।

    इसे भी पढ़ें – स्कूल में कलमा पढ़ाने वालों पर प्रशासन सख्त, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    अखिलेश बोले- भाजपा सरकार वन ट्रिलियन डालर इकोनामी की बात कर करती है। यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में है। सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध यूपी में है। मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को दी हैं। सबसे ज्यादा डिजीटल फ्राड उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यूपी में कैसे निवेश आएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड: मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी, हिरासत में दो नाबालिग छात्र

    प्रेमानंद महाराज की भक्तिमय ‘मिनी पदयात्रा’: सैकड़ों भक्तों को दिए दर्शन, वृंदावन की गलियों में गूंजे राधा रानी के जयकारे

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.