Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया स्टेटस पड़ा भारी! पवन खेड़ा के RSS विरोधी बयान को शेयर करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता को जेल
    • दागदार हुई सिवनी पुलिस : हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल
    • UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा
    • RSS का भविष्य मंथन : शताब्दी वर्ष के बाद संगठन की दिशा तय करने जबलपुर में जुटेंगे शीर्ष नेता
    • दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़
    • नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण! 210 से अधिक लड़ाकों ने डाले हथियार, ‘लाल आतंक’ पर लगाम
    • रहस्य: दुनिया के सबसे अमीर मंदिर में फूल कहां से आते हैं? भगवान के श्रृंगार के लिए नहीं खरीदे जाते हैं फूल
    • बिहार चुनाव 2025: BJP ने झोंकी पूरी ताकत! PM मोदी के 10 और अमित शाह के कार्यक्रमों की लिस्ट जारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नगर निगम में परिसीमन के बाद कम होंगे वार्ड, 4 महीने में काम होगा पूरा

    नगर निगम में परिसीमन के बाद कम होंगे वार्ड, 4 महीने में काम होगा पूरा

    July 28, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Wards Will Be Reduced
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में नगर निगम के नए परिसीमन के बाद 22 वार्ड कम होंगे (Wards Will Be Reduced) यानी दिल्ली में सिर्फ 250 वार्ड रह जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने परिसीमन समिति को वार्ड की संख्या वाला आदेश भी भेज दिया है। परिसीमन की प्रक्रिया को चार महीने में पूरा किया जाएगा। गुरुवार को समिति ने आगे की कार्ययोजना तय करने लिए बैठक बुलाई है।

    इसे भी पढ़ें – नए आदेश से LG और केजरीवाल सरकार में बढ़ेगा टकराव

    राज्य चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिसीमन के हिसाब से वार्ड की संख्या तय होने के बाद सोमवार को समिति की पहली बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ कि वर्ष 2011 की जनगणना में दिल्ली की आबादी को ध्यान में रखकर ही वार्ड का परिसीमन किया जाएगा। उस समय दिल्ली की आबादी 1.67 करोड़ थी। सभी विभागों से जरूरी आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से दिल्ली के पोलिंग स्टेशन की संख्या व लोकेशन की जानकारी मांगी गई है। जनगणना से संबंधित आंकड़े समेत जीएसडीएल (भू-स्थानिक दिल्ली लिमिटेड) से विधानसभा वार मैपिंग रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

    Wards Will Be Reduced – अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों से डाटा मिलने के बाद कार्ययोजना तैयार होगी। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई जाएगी जो कि क्षेत्र का सर्वे करेगी। केंद्र सरकार ने बीते 9 जुलाई को राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव के अध्यक्षता में दिल्ली नगर निगम के परिसीमन करने के लिए समिति का गठन किया था।

    इसे भी पढ़ें – ED का कोर्ट में बड़ा दावा, सत्येंद्र जैन बीमार होने का नाटक कर रहे हैं

    1958 में अस्तित्व में आया था निगम : दिल्ली नगर निगम अप्रैल 1958 में अस्तित्व में आया था। इस दौरान 11 स्थानीय निकायों और एक दिल्ली जिला बोर्ड का विलय करके नगर निगम का गठन किया गया था। नगर निगम में वर्ष 1958 से 67 तक केवल 80 वार्ड थे। वर्ष 1967 में वार्डों की संख्या 100 कर दी गई। इसके बाद वर्ष 1997 में वार्डों की संख्या बढ़कर 134 की गई और वर्ष 2007 में वार्डों की संख्या 272 तक पहुंच गई। वर्ष 2011 में नगर निगम का विभाजन करके तीन निगमों का गठन किया गया। तीनों निगम में भी वार्डों की संख्या 272 रखी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

    शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला : ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’

    यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला

    पटाखों को लेकर जिले में नए आदेश लागू, पढ़ें…

    गुजरात में AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने BJP को दी चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.