Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    • नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप
    • विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’
    • अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘अल्पसंख्यकों से संवाद’, कार्यक्रम के तहत मुस्लिम समुदाय तक पहुंचेगी भगवा पार्टी

    ‘अल्पसंख्यकों से संवाद’, कार्यक्रम के तहत मुस्लिम समुदाय तक पहुंचेगी भगवा पार्टी

    May 12, 2022 देश 2 Mins Read
    Talk To Minorities
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सत्ताधारी पार्टी की योजना अब अल्पसंख्यक समुदायों तक पहुंचकर उनसे “चर्चा करने” (Talk To Minorities) की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रत्येक राज्य में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठों को 6 जून से 8 जून तक समुदायों के साथ आउटरीच प्रोग्राम आयोजित करने का निर्देश दिया है।दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय जनता पार्टी आगामी 30 मई को समाज के सभी वर्गों, खासकर अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों को केंद्र में रखकर एक पखवाड़े तक व्यापक अभियान चलाएगी।

    इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा की जुबान फिसली, गृहमंत्री अमित शाह को बोल गए प्रधानमंत्री

    Talk To Minorities – पार्टी की ओर से जारी एक पुस्तिका के मुताबिक सांसदों व विधायकों सहित पार्टी के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान देश भर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी और रैलियों का आयोजन किया जाएगा तथा मोदी सरकार के कामकाज पर एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

    भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा इस अभियान की शुरुआत 30 मई को करेंगे, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता केंद्रीय मंत्री और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ‘‘ए रिपोर्ट टू द नेशन’’ नाम की एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। इस अभियान का मूल विषय ‘‘आठ साल: सेवा, सुशासन और गरीबों का कल्याण’’ रखा गया है।

    इसे भी पढ़ें – देशद्रोह कानून पर सर्वोच्च न्यायालय ने लगाई रोक, धारा के तहत अब मामले नहीं होंगे दर्ज

    इसके बाद करीब 10 दिनों तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जो अगले पांच और दिनों तक जारी रहेगा। इस अभियान का प्रत्येक दिन समाज के अलग-अलग वर्गों जैसे किसान, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, कमजोर वर्ग, शहरी गरीब व अन्य को समर्पित रहेगा। इस अभियान के तहत भाजपा ने तीन दिन विशेष तौर पर अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के लिए केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित करने के लिए तय किए हैं।

    छह जून से आठ जून तक पार्टी ‘‘अल्पसंख्यकों से संवाद’’ कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यकों से संपर्क साधेगी। इस दौरान पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी समुदाय के लोगों से मिलेंगे ओर उन्हें मोदी सरकार की ओर से उनके लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है

    नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप

    फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’

    कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

    RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज, नियम उल्लंघन का आरोप

    पहले आंखों में झोंका नमक, फिर रेत दिया युवती का गला; शादी से इंकार करने पर युवक ने की छात्रा हत्या

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.