Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजनौर में UP पुलिस का अमानवीय चेहरा! घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, जाँच के आदेश
    • शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजी घाटी
    • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों का सैलाब! दर्शन के लिए लग रही $5$ घंटे की लंबी लाइन, प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल
    • महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बवाल! परंपरा को लेकर साधु-पुजारी भिड़े, दोनों पक्षों में जमकर हुई हाथापाई
    • इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल
    • CMO की दंबगई! सफाई शिकायत पर भड़के अधिकारी ने BJP नेता के घर में फिंकवाया सड़क का कचरा
    • CM मोहन यादव का डाइट प्लान! बोले- ‘संडे हो या मंडे… बेकार की बातें’, गाय का दूध बीमारियों से सुरक्षा कवच
    • बदमाशों का दुस्साहस! पुलिस टीम पर भीषण हमला, 8 पुलिसकर्मी हथियार छोड़ जान बचाकर भागे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शहीद की पत्नी सेना में बनी लेफ्टिनेंट, पूरा किया पति का सपना

    शहीद की पत्नी सेना में बनी लेफ्टिनेंट, पूरा किया पति का सपना

    May 7, 2022 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Martyr's Wife
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश : रीवा जिले के फरेदा गांव के रहने वाले वीर चक्र से सम्मानित शहीद दीपक सिंह की पत्नी (Martyr’s Wife) रेखा सिंह ने अपने पति का सपना पूरा करते हुए सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। 28 मई से चेन्नई में उनका प्रशिक्षण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पति का सपना पूरा करने और बहनों को सही राह दिखाने सेना में आई है। रेखा को प्रथम प्रयास में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन वह हताश नहीं हुई और दूसरे प्रयास में उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया। 28 मई से वह चेन्नई में प्रशिक्षण लेंगी, जिसके बाद वह सेना में अपनी सेवाएं देंगी।

    इसे भी पढ़ें – जिम्मेदारी मिलते ही गरजे गोविंद सिंह, कहा-सरकार की कमियां सामने लाएंगे

    Martyr’s Wife – शादी से पहले रेखा सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही थीं। उच्च शिक्षित रेखा के मन में शिक्षक बनकर समाज की सेवा करने के सपने थे। शादी के बाद उनके पति ने दीपक सिंह ने उन्हें सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। रेखा ने अपने पति के शहीद होने के बाद उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया और इसमें उनके ससुरालवालों ने भी उनका सहयोग किया। रेखा सिंह को उनके पति के शहीद होने के बाद मध्य प्रदेश शासन की तरफ से शिक्षाकर्मी वर्ग दो में नियुक्ति भी दी गई।

    आपको बता दें कि शहीद दीपक सिंह का जन्म 15 जुलाई 1989 को रीवा के फरेदा गांव में हुआ था। दीपक 2012 में भारतीय सेना के बिहार रेजिमेंट में बतौर नर्सिंग असिस्टेंट चिकित्सा कोर में भर्ती हुए थे। शहीद दीपक सिंह 15 जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में अचानक हुए चीनी हमलों का मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद नायक दीपक सिंह नर्सिंग सहायक की ड्यूटी कर रहे थे। हिंसक झड़प के दौरान उन्हें भी काफी चोटें आई थीं, फिर भी उन्होंने 30 सैनिकों की जान बचाई थी।

    इसे भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का होगा विस्तार, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी !

    गलवान में हिंसक झड़प के दौरान वह घायल होकर भी साहस का परिचय देते रहे। हालांकि बाद में गहरे जख्मों के कारण वह शहीद हो गए थे। शहीद दीपक सिंह के देश के दिए इस बलिदान के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद की पत्नी रेखा सिंह को यह सम्मान प्रदान किया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों का सैलाब! दर्शन के लिए लग रही $5$ घंटे की लंबी लाइन, प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल

    महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बवाल! परंपरा को लेकर साधु-पुजारी भिड़े, दोनों पक्षों में जमकर हुई हाथापाई

    इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल

    CMO की दंबगई! सफाई शिकायत पर भड़के अधिकारी ने BJP नेता के घर में फिंकवाया सड़क का कचरा

    CM मोहन यादव का डाइट प्लान! बोले- ‘संडे हो या मंडे… बेकार की बातें’, गाय का दूध बीमारियों से सुरक्षा कवच

    बदमाशों का दुस्साहस! पुलिस टीम पर भीषण हमला, 8 पुलिसकर्मी हथियार छोड़ जान बचाकर भागे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.