Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 2 SI सस्पेंड, SHO लाइन अटैच
    • कफ सिरप का खौफ खत्म: MP में जहरीली सिरप पीने वाले 200 बच्चे खतरे से बाहर, बड़ी राहत की खबर
    • रिटायर इंजीनियर का ‘खजाना’: भोपाल में छापे में मिला 33 लाख कैश, ढाई किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति
    • PWD इंजीनियर के घर मिला खजाना: रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों पर छापा, करोड़ों का कैश और संपत्ति जब्त
    • खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा, जानें कितनी बढ़ेगी रफ्तार
    • BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: छठ पूजा के बाद बिहारी वोटरों के लिए क्या है खास रणनीति?
    • गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट
    • 35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पाकिस्तानी एक्ट्रेस साहिबा अफजल हुई ट्रोल, बेटियों को लेकर दिया अटपटा बयान

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस साहिबा अफजल हुई ट्रोल, बेटियों को लेकर दिया अटपटा बयान

    April 20, 2022 मनोरंजन 2 Mins Read
    Pakistani Actress
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आज इक्कीसवीं सदी में जब यह कहा जाता है कि लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं और वह हर क्षेत्र में सक्रिय हैं, ऐसे वक्त में पाकिस्तानी फिल्म अभिनेत्री साहिबा अफजल (Pakistani Actress) ने बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। साहिबा अफजल के दो बेटे अहसान और जैन हैं। एक टीवी शो में उन्होंने कहा कि बेटियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और शुक्रिया अदा करती हैं कि उनकी बेटी नहीं है।

    इसे भी पढ़ें – जयेशभाई जोरदार ट्रेलर : समाज को आइना दिखाती फिल्म

    Pakistani Actress – साहिबा अफजल टीवी शो ‘गुड मॉर्निंग पाकिस्तान’ में पहुंची थीं। उनके साथ उनके पति और एक्टर अफजल खान भी थीं। साहिबा बताती हैं कि समाज में औरतों को किस कदर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। साहिबा ने कहा, ‘मुझे शौक था मेरे बेटे ही हो। मुझे लगता है कि इस जमाने में अल्लाह ने बेटी नहीं दी तो ये भी मैं अल्लाह का शुक्र अदा करती हूं। क्योंकि बेटी पर हमेशा दबाव बहुत होता है। जिंदगी भर वो कभी मनमानी कर ही नहीं सकती। कभी मां-बाप का दबाव, कभी मियां का दबाव। हमारे मुल्क में लड़की के लिए अपनी कोई मर्जी, अपनी कोई जिंदगी नहीं होती।‘

    इसे भी पढ़ें – राखी सावंत का डांस वीडिओ वायरल, जानिए किसके लिए किया ऐसा

    साहिबा आगे कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि लड़के अपनी मर्जी कर सकते हैं। मेरा दिल करता है कि मैं लड़का होती। अपने शौक पूरे कर सकती।‘ वीडियो को कई सोशल मीडिया पेज से शेयर किया गया है। इस पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया,  ‘फिजूल की बात, बेटियां तो रहमत होती हैं। हर इंसान चाहता है कि रहमत हो घर में… पता नहीं क्या हाल होना इसकी बहुओं का।‘ एक ने लिखा, ‘बेटी अल्लाह उन्हीं को देता है जिनकी औकात होती है उसे सम्भालने की। बेटों पर इतना गुरूर अच्छा नहीं।‘

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    500 करोड़ी ‘सैयारा’ छोड़िए, अब एक्शन को तैयार अहान, सलमान का डायरेक्टर बनाएगा ‘सुपरस्टार’!

    Y कैटेगरी सुरक्षा में रहेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, CRPF के 11 जवान करेंगे हिफाजत

    पहली फुर्सत में चले जा…100 करोड़ में भी संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं करना चाहता ये बड़ा म्यूजिशियन

    Shilpa Shetty के घर पहुंची पुलिस, 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में 4.30 घंटे चली पूछताछ

    सगाई के बाद पहली बार दिखे विजय देवरकोंडा, फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग

    ‘थामा’ को मिला ‘धुरंधर’ का साथ! आयुष्मान और रश्मिका के साथ आ रहे हैं रणवीर सिंह?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.