Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा ऐलान
    • मुरादाबाद में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव
    • नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस: प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल
    • IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब ये अफसर खंगालेंगे सबूत
    • किसानों के लिए खुशखबरी: CM विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसले पर कैबिनेट की मुहर, छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा फायदा
    • PM आवास पर बुलडोजर का साया: बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली
    • ED के शिकंजे में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान: हाई कोर्ट में याचिका दायर, मुकदमा चलाने की मांग तेज
    • ऑक्शन की तारीख तय: IPL के अगले सीजन के लिए दिसंबर में लगेगी बोली, जानें रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की अंतिम तिथि
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उच्च सदन में समाजवादी पार्टी पर बढ़ेगा दबाव, विधान परिषद में छिन सकता है नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

    उच्च सदन में समाजवादी पार्टी पर बढ़ेगा दबाव, विधान परिषद में छिन सकता है नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

    April 13, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Samajvadi Party
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश में एमएलसी चुनाव में 36 में से 33 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उच्च सदन में पहली बार बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, शून्य पर सिमट गई समाजवादी पार्टी (Samajvadi Party)  के लिए भारी दबाव बढ़ने वाला है। मुख्य विपक्षी दल की दिक्कत अगले 2-3 महीनों में और भी बढ़ने वाली है। मौजूदा समीकरणों के मुताबिक सपा से आने वाले दिनों में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा छिन सकता है। ऐसे में सपा (Samajvadi Party) की कुछ वैसी ही स्थिति हो सकती है जैसी 2014 के बाद कांग्रेस पार्टी की लोकसभा में हो रही है।

    इसे भी पढ़ें – स्मैक तस्कर ग्राम प्रधान की दोनों बीबियों ने किया सरेंडर, नारकोटिक्‍स टीम लेगी रिमांड पर

    33 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद विधान परिषद में भाजपा के पास अब 100 में से 68 सीटें हो गई हैं। वहीं, सपा के पास 17 सीटें हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास चार और कांग्रेस के एक एमएलसी हैं। अपना दल के पास एक सदस्य है तो 2 शिक्षक एमएलसी हैं। निर्दलीय समूह का एक, एक निर्दलीय और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) का एक सदस्य है।

    इसे भी पढ़ें – यूपी में बुलडोजर एक्शन से जनता संतुष्ट, हत्या के तीन घंटे बाद ही आरोपियों के घर ढहाए गए

    जुलाई तक सपा के 12 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। तब सपा के 5 सदस्य होंगे। जुलाई में होने वाले विधान परिषद चुनाव में एक सदस्य के लिए 11 विधायकों की जरूरत होगी। विधानसभा में मौजूदा स्थिति के मुताबिक, सपा चार सीटों को जीतने की स्थिति में होगी। ऐसे में सपा के सदस्यों की कुल संख्या घटकर 10 से नीचे आ सकती है। यदि ऐसा होता है तो सपा को नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ना होगा। नियम के मुताबिक, इस पद के लिए विपक्षी दल के पास न्यूनतम 10 फीसदी यानी 10 सीटों की आवश्यकता है।

    इसे भी पढ़ें – MLC चुनाव में बाहुबलियों का रहा बोलवाला, बरकरार रही बादशाहत

    हाल ही में सपा ने डॉ. संजय लाठर को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नामित किया है। जाट समुदाय से आने वाले लाठर का कार्यकाल 26 मई, 2022 तक है। विधान परिषद में 2017 से नेता प्रतिपक्ष रहे सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का निधन हो जाने की वजह से यह पद रिक्त था। विधानसभा में अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मुरादाबाद में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया: बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट

    35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

    ADM पर लगा भ्रष्टाचार का दाग: रिश्वत लेने के आरोप में ADM भैरो सिंह के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.