Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’
    • 22 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस राज्य में बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
    • 3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया
    • PM मोदी का मंत्र: ‘राष्ट्रनीति ही हमारी राजनीति का मूल आधार है’, मुंबई में विकास परियोजनाओं पर बोले
    • मंत्री का चौंकाने वाला बयान: ‘कफ सिरप से नहीं, एडल्ट डोज देने से हुई बच्चों की मौत’ – राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का खुलासा
    • सुरक्षा में सेंधमारी: CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब
    • दिल दहला देने वाला मंजर: बर्थडे के दिन बेटी की मौत, पिता ने चिता पर काटा केक, देखकर रो पड़े लोग
    • ढाबे पर नशे का तांडव: MP में लड़कियों की रंगबाजी, हंगामा कर पुलिस से भी की बदसलूकी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 9
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड में फिर धामी सरकार, PM मोदी, CM योगी,अमित शाह,जे पी नड्डा रहे मौजूद

    उत्तराखंड में फिर धामी सरकार, PM मोदी, CM योगी,अमित शाह,जे पी नड्डा रहे मौजूद

    March 23, 2022 उत्तराखण्ड 4 Mins Read
    CM Dhami
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर धामी (CM Dhami)  ने रिकॉर्ड बनाया है। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा हाईकमान ने उन्हें दुबारा मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। हालाँकि खटीमा से वह अपनी सीट बचा नहीं पाए।

    CM Dhami – धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी ऐलान किया, जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शपथ ली। सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा और बागेश्वर विधायक चंदन राम पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

    इसे भी पढ़ें – शपथ ग्रहण से पहले CM धामी ने मंदिर में की पूजा अर्चना, गुरूद्वारे में टेका माथा

    पीएम नरेंद्र मोदी,  गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित  भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व कई  वीवीआईपी की मौजूदगी में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।  शपथ ग्रहण समारोह पहली बार राजभवन से निकलकर परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

    उत्तराखंड पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के पद पर धामी की ताजपोशी की घोषणा के बाद से ही परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही थीं। धामी के खटीमा सीट से हारने के बाद से ही विधायकों के बीच सीएम बनने की लॉबिंग शुरू होने के साथ ही सीएम की रेस में विधायक दिल्ली दौड़ लगाते हुए दिखाए दिए।

    इसे भी पढ़ें – सभी वादे होंगे पूरे,लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड – पुष्कर सिंह धामी

    लेकिन, विधायक दल की बैठक के बाद सोमवार को धामी के नाम पर ही हाईकमान ने हामी भरी थी।  विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। 70 सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा के खाते में 47 सीटें आईं हैं। कांग्रेस को 19 विधानसभा सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा, जबकि, बीएसपी ने वापसी करते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनावी पारी खेलनी शुरू की है।

    CM Dhami यूनिफॉर्म सिविल कोड पर फैसला                                                        शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में धामी कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले धामी ने उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की बात कही थी। सूत्रों की बात माने धामी मंत्रिमंडल यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

    इसे भी पढ़ें – पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के CM,विधायक दल की बैठक के बाद हुआ एलान

     पहली बार टूटा मिथक 
    20 साल के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक पार्टी ने उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाई है। 09  नवंबर 2000 को उत्तराखंड के  गठन के बाद भाजपा ने सरकार बनाई थी। लेकिन, 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ उत्तराखंड की कमान आई थी। पांच साल के बाद 2007 भाजपा ने एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाई।  भाजपा से नाखुश जनता ने 2012 में फिर कांग्रेस का हाथ थामा था लेकिन, 2017 के चुनाव में भाजपा ने वापसी करते हुए उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाई। उत्तराखंड के इतिहास में सारे मिथक तोड़ते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 में भाजपा की उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनी।

    ष्कर सिंह धामी का प्रोफाइल:
    जन्म तिथि 16 सितंबर 1975

    शैक्षिक योग्यता:
    लखनऊ विश्वविद्यालय से पीजी डिप्लोमा (मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध)
    बीए, एलएलबी एवं डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)।

    राजनीतिक अनुभव:
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक
    दो वर्ष विश्वविद्यालय स्तर (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकत्र्ता
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र- उत्तर प्रदेश।

    राजनीतिक जीवन:
    प्रदेश अध्यक्ष-भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)।
    विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड, 2001 से 2002 तक)।
    उपाध्यक्ष, शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड शासन, (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ( 2010-2012 )
    विधायक खटीमा (2012-2017)
    विधायक खटीमा (2017-2022 )
    प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखंड (2016 से अब तक)
    4 जुलाई 2021 से 11 मार्च 2022 तक मुख्यमंत्री उत्तराखंड, 11 मार्च 2022 को पद से इस्तीफा दिया।
    राज्यपाल के अनुरोध पर 11 मार्च से अब तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री।
    21 मार्च 2022 को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल के नेता चुने गए।
    21 मार्च 2022 को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने।

    पारिवारिक परिचय:
    जन्म स्थान-ग्राम-हड़खोला, विकासखंड कनालीछीना, जिला-पिथौरागढ़
    वर्तमान निवास-ग्राम नगरा तराई, खटीमा, जिला ऊधमसिंह नगर
    कर्म स्थली-खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर
    पिता का नाम: स्वर्गीय शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक) माता-बिशना देवी (गृहिणी)

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    युवाओं को मौका: उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

    Char Dham Yatra 2025: दर्शन का आखिरी मौका, यमुनोत्री और बद्रीनाथ के कपाट कब बंद होंगे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.