Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हैरिटेज पार्क: माननीय राष्ट्रपति जी ने किया उद्घाटन,पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

    हैरिटेज पार्क: माननीय राष्ट्रपति जी ने किया उद्घाटन,पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

    March 21, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Heritage Park
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रविवार को राजधानी दिल्ली में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा लाल किले के सामने बनाए गए हैरिटेज पार्क (Heritage Park) का उदघाटन देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, हैंडीक्राफ्ट म्यूजियम और चांदनी चौक की चाट के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लाल किले के सामने और जामा मस्जिद के समीप अनूठे चरतीलाल गोयल हैरिटेज पार्क (Heritage Park) का उद्घाटन किया।

    इसे भी पढ़ें – AAP की नजर छत्तीसगढ़ पर, अगले वर्ष विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

    Heritage Park – राष्ट्रपति द्वारा उदघाटन करते ही हैरिटेज पार्क  रोशनी में नहा गया और विशेष रूप से बनाए गए ओपन ऑडिटोरियम में अदिति मंगलदास का कत्थक प्रस्तुतिकरण शुरू हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहले नामपट का उदघाटन किया और फिर दिल्ली के पहले विधानसभा अध्यक्ष चरती लाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपति कोविंद के साथ चरतीलाल गोयल के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी स्मृति एवं गांधी दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल थे।

    इस अवसर पर उपराज्यपाल अनिल बैजल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजय गोयल, डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार देव, मेयर राजा इकबाल सिंह, आर्किटेक्ट कपिल अग्रवाल, कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित थे। इस हैरिटेज पार्क की 2017 में कल्पना करने वाले विजय गोयल ने बताया कि यह हैरिटेज पार्क देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा और चांदनी चौक में आने वाले पर्यटकों को यहां के व्यंजन, कलाकृतियां और सांस्कृतिक कार्यकम एक साथ देखने को मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें – अंकित शर्मा के भाई को आप सरकार ने दी नौकरी,दंगो में मारे गए थे IB अधिकारी शर्मा

    गोयल ने कहा कि इस पार्क को बनाने वाले आर्किटेक्ट कपिल अग्रवाल उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजय गोयल की टीम ने इसको पूर्ण करने के लिए बहुत मेहनत की है। राष्ट्रपति ने पूरे पार्क को घूमकर देखा, कई जगह फोटो खिंचवाए, सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक देखी और वे बहुत आनंदित हुए। राष्ट्रपति और चरती लाल ने किसी समय में एक साथ भारतीय जनता पार्टी में काम किया था। गोयल ने कहा कि इसके रख-रखाव के लिए टिकट बहुत जरूरी है और प्राइवेट संस्थाओं को भी सामने आना होगा ताकि यहां पर लगातार कार्यक्रम होते रहें। गोयल ने कहा कि शीघ्र ही इसके दूसरे चरण का काम शुरू होगा। जिसके लिए और फंड की जरूरत होगी एवं कई अतिक्रमण हटाने होंगे।

    Heritage Parkपरेड ग्राउंड के नजदीक बनाए गए इस पार्क में पुरानी दिल्ली की झलक देखने को मिलेगी। पार्क में बेंच और रेलिंग के डिजाइन को पुरानी दिल्ली की हवेलियों की तर्ज पर विकसित किया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार लाल किले और जामा मस्जिद के बीच हैरिटेज पार्क की कल्पना 2017 में राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने की थी। हैरिटेज पार्क में लाल पत्थर, दिल्ली क्वार्टजाइट पत्थर और लोहे की ग्रिल में समृद्ध नक्काशी के साथ सुंदर चारदीवारी शामिल है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस ने शाहरुख की जमानत का किया विरोध,कहा फिर कर सकता है अपराध

    पार्क में लोगों के लिए वॉक-वे, ओपन एयर थिएटर, पैनोरमा जैसी आधुनिक सुविधाएं आम जनता के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। निगम अधिकारियों का मानना है कि सार्वजनिक सुविधाओं जैसे शौचालय, पार्किंग, शॉपिंग काउंटर, डिजाइनर लैंप पोस्ट और फोकस लाइट के साथ हैरिटेज पार्क आने वाले दिनों में पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन जाएगा क्योंकि यह आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सुविधाओं के साथ विरासत का एक अनूठा उदहारण प्रस्तुत करता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से तय होगा बिहार का भविष्य? सियासी हलचल तेज, ‘कुरुक्षेत्र’ के नेताओं ने ‘इंद्रप्रस्थ’ में डाला डेरा

    बच्चों के लिए खतरनाक Coldrif सिरप दिल्ली में बैन, सरकार ने बिक्री पर लगाई तत्काल रोक

    ED के शिकंजे में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान: हाई कोर्ट में याचिका दायर, मुकदमा चलाने की मांग तेज

    ग्रीन क्रैकर्स पर SC का फैसला सुरक्षित : दिवाली पर पटाखों को मंजूरी मिलेगी या नहीं, आदेश जल्द होगा

    खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा

    केजरीवाल का हमला : ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फेंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.