कन्नड़ अभिनेता राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का आज जन्मदिन है। वह दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम थे। उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग थी। 17 मार्च को फैंस पुनीत राजकुमार के घर के बाहर इकट्ठा होते थे और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करते थे। साल 2021 में उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने के बाद फैंस और सिनेमा जगत को बहुत बड़ा झटका लगा था। पुनीत राजकुमार फिल्मों में तो हीरो थे ही, इसके साथ ही वह असल जिंदगी में भी हीरो थे। उन्होंने जाते जाते भी एक ऐसा नेक काम किया था, जिससे किसी की जिंदगी को रोशनी मिल सके।
इसे भी पढ़ें – अमृता राव ने क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री,सच आया सामने
Puneeth Rajkumar – अभिनेता पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले ही एक ऐसा नेक काम कर दिया था कि जिससे किसी की जिंदगी रोशन हो जाए। दरअसल उन्होंने अपने पिता डॉ राजकुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया था और उनके निधन के बाद उनकी आखें दान कर दी गई थीं।
अभिनेता पुनीत राजकुमार ने अपने जीवन में पिता को आदर्श मानते थे। उनका एक शानदार करियर रहा था लेकिन वह बेहद ही विनम्र थे और हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनका असली नाम लोहित राजकुमार था और लोग उन्हें प्यार से अप्पू नाम से पुकारा करते थे। एक्टर पुनीत राजकुमार ने अपने पिता के साथ एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इसके लिए एक्टर पुनीत को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
इसे भी पढ़ें – द कश्मीर फाइल्स’: सिर्फ माउथ पब्लिसिटी से ही तोड़ रही सभी रिकार्ड
पुनीत राजकुमार एक अच्छे अभिनेता तो थे ही इसके साथ ही वह अच्छे गायक भी थे। उन्होंने बतौर अभिनेता साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अप्पू’ से की थी। यह फिल्म काफी सफल रही थी और उन्होंने अपनी इस पहली फिल्म में गाना भी गाया था। अपने करियर में पुनीत ने 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।