Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे देहरादून,सियासी गर्मी बढ़ी कांग्रेस हुई चौकन्नी

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे देहरादून,सियासी गर्मी बढ़ी कांग्रेस हुई चौकन्नी

    March 7, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक तीन दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargeey) के दून पहुंचने पर अचानक सियासी गर्मी बढ़ गयी है। विजयवर्गीय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के बीच ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वर्गीय के दून पहुंचते ही सियासी दलों में हलचल बढ़ गई हैं।और कांग्रेस पूरी तरह से चौकन्नी हो गयी है।

    इसे भी पढ़ें – लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या,आरोपी छात्र कॉलेज से फरार

    आपको बता दे कि वर्गीय वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार रहे हैं। तब कांग्रेस के नौ विधायकों ने एक साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस पूरे टास्क की  बागडोर तब कैलाश विजयबर्गीय ने ही संभाली थी। उन्हीं के मार्फत कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं की भाजपा हाईकमान के नेताओं से मुलाकात हुई।

    kailash vijayvargeey – वर्गीय दोपहर निशंक के विजय कालोनी स्थित आवास पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों पर बातचीत का मुख्य फोकस रहा। भाजपा के नेता हालांकि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दबी जुबान से वे कांग्रेस के साथ कड़ी टक्कर मान कर चल रहे हैं।

    सुभाष रोड स्थित एक होटल में शाम को भाजपा के दिग्गजों ने नतीजे आने के बाद की रणनीति पर गहन मंथन किया। सूत्रों ने बताया कि शाम छह बजे से शुरू हुई यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें – हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी के बीच जुबानी जंग जारी, दोनों ही सरकार बनाने का कर रहे दावा

    मतदान के बाद भाजपा के दिग्गजों की पहली बार इस तरह से एक साथ बैठें हैं। सूत्रों के अनुसार दिग्गजों ने हर रणनीति पर चर्चा की। अगर भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर लेती है तो फिर दिग्गजों की टेंशन खत्म हो जाएगी, लेकिन यदि बहुमत के आसपास तक सीमित रहती है तो फिर ऐसे में अपनी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। उधर, रविवार रात को भाजपा के टिहरी प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने भी निशंक से उनके आवास पर भेंट की।

    उत्तराखंड में किसी राजनीतिक दल को अगर पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो भाजपा दिग्गजों की जिताऊ निर्दलीयों और बसपाइयों पर निगाहें रहेंगी। ऐसे नेताओं पर अभी से डोरे डालने के लिए उनके नजदीकी लोगों से संपर्क बढ़ा दिया है। इस बार निर्दलीयों में यमुनोत्री से संजय डोभाल, केदारनाथ से कुलदीप सिंह, टिहरी से दिनेश धनै, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल की मजबूत स्थिति बताई जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट में गोलमाल, सूर्यधार झील निर्माण में हुई अनियमितताओं पर होगी कार्यवाही

    वहीं, देवप्रयाग से यूकेडी के दिवाकर भट्ट, बसपा के लक्सर से मोहम्मद शहजाद, मंगलौर से सरबत करीम अंसारी, भगवानपुर से सुबोध राकेश और खानपुर से रविंद्र पनियाला का भी दमदार प्रदर्शन बताया जा रहा है। तीन दिन बाद पांचवी विधानसभा में सरकार के गठन के लिए इन नेताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप

    मोहाली विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! डेराबस्सी के माइनिंग SDO रमनजोत सिंह 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    निवाड़ी में कंटेंट क्रिएटर यशपाल सोनी पर FIR, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.