Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सो रहे पति-पत्नी के साथ घटी अनहोनी! तड़प-तड़प कर निकली जान

    सो रहे पति-पत्नी के साथ घटी अनहोनी! तड़प-तड़प कर निकली जान

    July 2, 2025 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बरनाला : बरनाला जिले के निकटवर्ती गांव मूंम में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग ने 1 मजदूर दंपति की जान ले ली। सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 3 बजे उनके घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक पड़ोसियों को आग लगने की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गांववासियों ने दमकल विभाग की सहायता के बिना प्रयास करते हुए पानी और मिट्टी की सहायता से आग पर काबू पाया।

    जगराज सिंह (45 वर्ष) आग की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जलकर मौत हो गई। अंग्रेज कौर (40 वर्ष) को किसी तरह आग की लपटों से बाहर निकाला गया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे तत्काल बरनाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट के आपातकालीन विभाग में रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अंग्रेज कौर ने भी दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    इस दुखद घटना में एक राहत की बात यह रही कि मृतक दंपति का इकलौता बेटा उस रात अपने चाचा के घर सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। अब यह मासूम बच्चा अपने माता-पिता को खोकर अनाथ हो गया है। गांव के सरपंच और गण्यमान्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस घटना ने एक बार फिर यह उजागर किया है कि घरों में बिजली की वायरिंग और उपकरणों की नियमित जांच कितनी आवश्यक है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे

    मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी

    मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!

    मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!

    55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा

    पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.