उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़का और लड़की को लेकर बवाल मच गया, जहां लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को उसके कमरे में घुस गया. लड़की के कमरे में घुसते हुए लड़के (the family had no objection) को गांव के किसी व्यक्ति ने देख लिया. इसके बाद उसने पूरे गांव में लड़का-लड़की की बात फैला दी, जहां पूरा गांव लड़की के घर के बाहर इकट्ठा हो गया. फिर दोनों को लड़की के कमरे से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.
इसे भी पढ़ें – राम मंदिर में हनुमान जी का आगमन! गर्भगृह में पहली बार करेंगे रामलला के दर्शन
इसके बाद लड़के और लड़की की शादी कराने के लिए सिंदूर मंगाया गया और लड़के से लड़की की मांग भरवाई गई, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि लड़का नाबालिग है. ऐसे में लड़के वाले शादी से मुकर न जाएं. इसलिए वह रात में ही लिखा पढ़ी कराने के लिए थाने पहुंच गए, जहां हेड कांस्टेबल ने लड़की और उसके परिवार वालों को थाने से भगा दिया और फिर लड़के को थाने में ही बैठा लिया. फिर लड़की वाले फिर से थाने पहुंचे. इसके बाद लड़के पक्ष ने लड़की को अपनी बहू स्वीकार कर लिया.
लड़का-लड़की की शादी करा दी गई
लड़का नाबालिग था.इसलिए दोनों की कानूनन शादी नहीं हो सकती थी. इसलिए दोनों पक्षों ने फैसला किया कि दोनों की मंदिर में शादी कराई दी जाए. थाने से निकलने के बाद दोनों की (the family had no objection) शादी करा दी और लड़का लड़की को अपने साथ अपने घर ले गया. लड़की की उम्र 23 साल तो वहीं लड़के की उम्र 16 साल है. इसलिए थाने में लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी की बात किए बिना ही समझौता करा दिया गया था, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों के परिवार वालों ने लड़का-लड़की की मंदिर में शादी करा दी.