Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार चुनाव में बड़ा ऐलान : तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे चुनाव, JJD ने जारी की पहली लिस्ट
    • BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा
    • जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस आउट! उमर अब्दुल्ला का दावा- BJP के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल
    • UPSC छात्र को मिला इंसाफ: बैंक की बड़ी गलती पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने ₹7 लाख का ठोका जुर्माना
    • NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल?
    • गुजरात में ‘बड़ी सर्जरी’ की तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल दिल्ली में, अमित शाह के साथ कैबिनेट फेरबदल पर ‘मेगा मंथन’
    • सेना की जिप्सी पलटी, एक मेजर शहीद, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन अधिकारी घायल
    • कनाडा पुलिस का कड़ा एक्शनः डाक चोरी के खेल में धरे गए 8 पंजाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत: मुख्यमंत्री मोहन यादव

    करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत: मुख्यमंत्री मोहन यादव

    March 20, 2025 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    development of Karila Dham
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अशोक नगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार भगवान श्रीराम के प्रदेश में विभिन्न आगमन स्थलों के संरक्षण और उन्नयन का कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण लीला-स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिये श्रीकृष्ण पाथेय योजना को क्रियान्वित करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीला धाम में भी श्रृद्धालुओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अशोकनगर के करीला धाम में माँ जानकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने रंगपंचमी के पावन पर्व पर श्रृद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि करीला धाम में श्रृद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक पुख्ता किया जायेगा, यह प्रयास किया जायेगा कि करीला धाम मेला राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करीला धाम में (development of Karila Dham) आने जाने वाले मार्गों पर श्रृद्धालुओं के लिए छाया की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संबंध चंदेरी से होने के कारण यहां की गढ़ी को भव्य बनाया जायेगा।

    भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत”

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम, माता जानकी और रघुकुल के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित किये गये आदर्श संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि करीला धाम की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा ऐसी है कि एक बार जो यहां आता है, वह स्वयं को बार-बार आने से रोक नहीं पाता। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राई नृत्य का जिक्र करते हुए कहा कि जब भगवान श्रीराम के घर में लव-कुश का जन्म हुआ होगा, तब इसे ‘रघुराई नृत्य’ कहा जाता रहा होगा।

    development of Karila Dham – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को 175 रूपये बोनस देकर 2600 रूपये क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। धान पर भी 4000 रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ‘गोपाल योजना’ प्रारंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक गाय पालने वालों को सरकार अनुदान देगी। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से दूध पर 5 रूपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वर्तमान में मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। हमने प्रदेश को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

    गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक बजट

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि हाल ही में सरकार ने 4.21 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास योजनाओं को गति दी जा रही है जिससे कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे इसलिये दोबारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Seoni हवाला कांड के बाद मचा हड़कंप, कंट्रोल रूम में डटे आइजी-डीइजी, मामले की चल रही जांच

    कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किया तीखा वार, बोले- ‘चमड़ी मगरमच्छ से भी ज्यादा मोटी है’

    शिक्षा का अपमान! IIT मुंबई से पढ़ा इंजीनियर बना ‘हत्यारा’, बेरोजगारी के चलते मां को गर्दन काटकर मार डाला

    बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों को दिवाली-भाईदूज का तोहफा, सरकार ने बढ़ा दी योजना की राशि

    मंदिर के पुजारी का घिनौना चेहरा : 15 साल तक विधवा को किया टॉर्चर, शादी से मुकरा

    खुशखबरी! लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज अकाउंट में पहुंचेगी सम्मान निधि

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.