Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’
    • करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन
    • कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा
    • धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा : किसानों को ‘सोलर पंप’ की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी
    • बांके बिहारी का ‘खजाना’ खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे से हड़कंप
    • बिहार चुनाव : पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी होड़
    • संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर
    • लव मैरिज के बाद खूनी खेल, दुल्हन के भाई की हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गंभीर महिला अपराधों के 75 प्रतिशत से ज्यादा केस में बच निकलते हैं आरोपित

    गंभीर महिला अपराधों के 75 प्रतिशत से ज्यादा केस में बच निकलते हैं आरोपित

    January 24, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर अपराधों में भी बेटियों और महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि लगभग 75 प्रतिशत मामलों में आरोपित बच निकलते हैं। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि दबाव में पीड़िताएं अपना बयान बदल लेती हैं।

    इसके अतिरिक्त साक्ष्य संकलन की कमजोरियां और विवेचना में देरी के चलते भी पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। गृह विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में गंभीर महिला अपराधों के संबंध में 7048 मामलों पर जिला एवं सत्र न्यायालयों में निर्णय हुआ।

    21 प्रतिशत मामलों में ही सजा हुई

    इनमें 5571 में आरोपित बरी हो गए। मात्र 1477 मामलों में ही सजा हो पाई। इस तरह कुल 21 प्रतिशत मामलों में ही सजा हुई। इसी तरह से वर्ष 2024 में जनवरी से सितंबर के बीच 4357 प्रकरणों में निर्णय हुआ। इसमें 835 में ही सजा हुई।

    3522 मामलों में आरोपित बच गए यानी 19 प्रतिशत में ही दंड मिला। इनमें दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद हत्या, हत्या, हत्या के प्रयास, एसिड अटैक, दहेज हत्या आदि मामले शामिल हैं। साक्ष्य संकलन में बड़ी कमजोरी फोरेंसिक टीम की कमी है। बड़े अपराधों में ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच पा रही है।

    चार हजार से अधिक डीएनए सैंपलों की जांच अटकी, न्याय में देरी

    महिला अपराधों में सजा की दर कम होने के साथ ही सरकारी प्रक्रिया में ढिलाई के चलते न्याय मिलने में भी देरी हो रही है।

    हाल यह है कि प्रदेश की विभिन्न लैब में चार हजार से अधिक डीएनए सैंपलों की जांच अटकी है। अभियोजन प्रक्रिया में विलंब होने पर कोर्ट को सैंपल की जांच रिपोर्ट मांगने के लिए पत्र लिखना पड़ा रहा है।

    विवेचना अधिकारियों की कमी

    प्रदेश पुलिस में लगभग 25 हजार विवेचना अधिकारी हैं, जबकि प्रदेश में लगभग पांच लाख अपराध प्रतिवर्ष कायम हो रहे हैं। इनमें 30 हजार से अधिक अपराध महिलाओं के विरुद्ध होते हैं।

    प्रदेश में पुलिस का स्वीकृत बल एक लाख 26 हजार का है, जबकि पदस्थ मात्र एक लाख ही हैं। विवेचना का अधिकार प्रधान आरक्षक या ऊपर के पुलिसकर्मी को रहता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा : किसानों को ‘सोलर पंप’ की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी

    इंदौर में महालक्ष्मी का दिव्य स्वागत! कहीं ‘स्वर्ण पुष्प’ से पूजा तो कहीं 5100 दीपों की जगमग

    रफ्तार का कहर! उज्जैन में दर्दनाक दुर्घटना, तीन युवकों ने गंवाई जान, एक घायल अस्पताल में भर्ती

    बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू! 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं के पेपर अब ‘बोर्ड पैटर्न’ पर होंगे तैयार

    MP में फिर ‘पेशाब कांड’! अवैध खनन रोकने पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

    20 साल बाद जागा निगम! जबलपुर के विजय नगर की अवैध चौपाटी पर चला बुलडोजर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.