नई दिल्ली : लोकसभा सदस्यों ने बुधवार को कहा कि पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य करार दिया जाना दिल तोड़ने वाला फैसला है। उन्होंने उन्हें चैम्पियन करार देते हुए कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए और फैसले की समीक्षा क जानी चाहिए। फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि उन्हें महिलाओं के 50 किग्रा
फाइनल से पहले (Vinesh Phogat) अधिक वजन का पाया गया था।
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश संकट भारत के लिए सबक, तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती : महबूबा मुफ्ती
संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय लोक दल के सांसद जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित होते देखना बहुत दुखद है। खासकर, कल उनके प्रदर्शन को देखने के बाद.. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण किया है। उन्होंने कहा, खिलाड़ी और सैनिक जो प्रयास और समर्पण करते हैं, वह आम लोगों की पहुंच से परे है। पूरा देश उनके साथ है और मेरा मानना है कि भारत सरकार भी इसे प्राथमिकता दे रही है।
इसे भी पढ़ें – अनुच्छेद-370 निरस्त किए जाने के पांच साल पूरे हुए, महबूबा ने नजरबंद किए जाने का दावा किया
Vinesh Phogat – विनेश फोगाट ने मंगलवार रात अपने वर्ग में स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। आज सुबह से पहले तक उनका कम से कम रजत पदक जीतना पक्का था लेकिन अब वह अयोग्य करार दिए जाने के कारण खाली हाथ लौटेंगी।फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में सबसे आगे थीं। सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।


