कुरनूल : आंध्र प्रदेश पुलिस ने YSR कांग्रेस पार्टी के (Former MLA Arrested On Rape Charges) पूर्व विधायक जे सुधाकर को एक नाबालिग लड़की के साथ चार साल से अधिक समय तक बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को कोडुमुरु के पूर्व विधायक सुधाकर (50) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को ‘वीडियो साक्ष्य’ भी दिए।
इसे भी पढ़ें – नीट-पीजी 2024 के लिए नई तारीख घोषित, 11 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा
कुरनूल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी विजय शेखर रेड्डी ने बताया, ‘‘उन्होंने (सुधाकर ने) नाबालिग लड़की के साथ वर्ष 2019 से 2023 तक कई बार बलात्कार किया, जब वह उनके घर में सहायक के रूप में काम कर रही थी।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूर्व विधायक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 376 और 506 तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। रेड्डी ने बताया कि विधायक को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें – छात्रों से घर के काम कराने के मामले में लातूर ITI की प्रोफेसर निलंबित
Former MLA Arrested On Rape Charges – पुलिस के अनुसार, राज्य में तेदेपा के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन से पहले लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, लेकिन विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई आगे नहीं आया। नई सरकार के गठन के बाद नाबालिग लड़की ने हिम्मत जुटाई और बृहस्पतिवार को सुधाकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। संयोग से, लड़की और उसके माता-पिता कुरनूल शहर में सुधाकर के घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करते थे।