Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कफ सिरप त्रासदी के बाद केंद्र का सख्त फैसला: फिनिश्ड दवाओं में DEG-EG टेस्ट अनिवार्य, सेहत से कोई समझौता नहीं
    • वर्दी पर लगा दाग: भोपाल में दो सिपाहियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मारा, परिजन बोले- CBI जांच से ही मिलेगा न्याय
    • शर्मनाक सजा! दमोह में मीम शेयर करने की ऐसी क्रूर सज़ा, युवक से धुलवाए पैर, और गंदा पानी पीने को किया मजबूर
    • वर्दी पर लगा दाग: युवक की हत्या के आरोपी दोनों फरार कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप
    • करंट का खौफनाक मंजर: बिजली के खंभे पर चढ़ते ही शख्स को लगा जोरदार झटका, शरीर से निकलने लगी चिंगारी
    • दिवाली-छठ की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेलवे का ‘मेगा प्लान’ जारी
    • IND vs WI: टीम इंडिया को लगा झटका! इस स्टार खिलाड़ी के मैदान पर न उतरने की आई बड़ी वजह सामने
    • Filmfare 2025 में ‘लापता लेडीज़’ का जलवा! सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, देखें बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस समेत पूरी विनर्स लिस्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे – भगवंत मान

    सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे – भगवंत मान

    May 27, 2024 पंजाब 3 Mins Read
    सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे – भगवंत मान
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को आप उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रचार किया। उन्होंने खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र में तीन विशाल सार्वजनिक रैलियों को संबोधित किया और फिर शाम को उन्होंने फिरोजपुर से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए फिरोजपुर और गुरु हर सहाय निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया।

    इसे भी पढ़ें – Samrala Bus Accident : ट्राले से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, दो की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    सत्ता परिवर्तन के लिए हो जाइए तैयार – सीएम मान

    रोड शो में सभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार हो जाइये। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल फिरोजपुर से इसलिए भाग गए क्योंकि उन्हें पता था कि वह बुरी तरह से हारने वाले हैं। लेकिन मेरी बात याद रखें, हरसिमरत कौर बादल भी बठिंडा से हार रही हैं। इस चुनाव में पंजाब की राजनीति से बादल परिवार का अंत होने जा रहा है।

    मान ने कहा कि वह सीमांत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत हैं। राजनीति में आने से पहले भी वह सीमावर्ती इलाके के गांवों में जाते थे और वहां के लोगों की मदद करते थे। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान केंद्र स्तर पर ही किया जा सकता है। इसलिए जगदीप सिंह काका बराड़ को अपना सांसद चुनें, वह आपके मुद्दे संसद में उठाएंगे। वह खुद एक किसान हैं, आपका दर्द उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। मान ने कहा कि काका बराड़ के पास अनुभव भी है। इसलिए वह आपके मुद्दे को सुलझाने में सफल होंगे।

    इसे भी पढ़ें –  राजा वारिंग का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव के दौरान कुछ भी कर सकती है भाजपा

    मान ने फिर से अपना प्रसिद्ध किकली 2.0 सुनाया जहां उन्होंने सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम मजीठिया और आदेश प्रताप सिंह कैरों पर कटाक्ष किया। मान ने अकाली दल से आदेश प्रताप सिंह कैरों के निष्कासन के बारे में किकली में नई पंक्तियाँ जोड़ीं – ‘’हैगे असीं रज्जे पूज्जे, पर लोक कहन्दे भुक्खड़ वे…कल्ल्ह पार्टी ‘चों कढ्ढना पे गया जुआकां दा फुफ्फड़ वे।”

    हम 13-0 से जीत रहे, आपका वोट महत्वपूर्ण है : जगदीप सिंह काका बराड़

    लोगों को संबोधित करते हुए आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि फिरोजपुर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। वे पंजाब में हमारी 13-0 से जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता का वोट और समर्थन ही उनकी ताकत है। उन्होंने बड़ी संख्या में रोड शो में शामिल होने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    12, 13 और 14 अक्टूबर को Train में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    फर्जी टीम बनकर मिठाई वाले से लाखों की ठगी, केस दर्ज

    Karwa Chauth के दिन खुली पति की पोल! पहली पत्नी ने दूसरी को बालों से पकड़ा और….

    22 वर्षीय युवक की ओवरडोज से मौ’त, इलाके में मचा हड़कंप

    पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम, लोगों के लिए शुरु की नई Policy

    Navjot Sidhu की वापसी पर गरमाई सियासत! CM मान ने कह दी ये बात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.