Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मान सरकार की दूरदर्शिता: ₹1133 करोड़ का IOL केमिकल्स के मेगा-निवेश से , पंजाब बना देश का नया ‘फार्मा सुपरपावर
    • करवा चौथ की सच्ची कहानी: पति के लिए किडनी दान कर पत्नी ने दिया ‘नया जीवन’, प्रेम की अनूठी मिसाल
    • पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड, 11 पुलिसकर्मियों पर एक्शन
    • RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 2 SI सस्पेंड, SHO लाइन अटैच
    • कफ सिरप का खौफ खत्म: MP में जहरीली सिरप पीने वाले 200 बच्चे खतरे से बाहर, बड़ी राहत की खबर
    • रिटायर इंजीनियर का ‘खजाना’: भोपाल में छापे में मिला 33 लाख कैश, ढाई किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति
    • PWD इंजीनियर के घर मिला खजाना: रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों पर छापा, करोड़ों का कैश और संपत्ति जब्त
    • खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा, जानें कितनी बढ़ेगी रफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » संसद सुरक्षा चूक मामला : फरार मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

    संसद सुरक्षा चूक मामला : फरार मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

    December 14, 2023 देश 3 Mins Read
    Lapse In Security Of Parliament
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने और केन से धुआं फैलाने के मामले में छठें संदिग्ध (Lapse In Security Of Parliament) आरोपी की तलाश में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन छापे मारी कर रही है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोलकाता निवासी ललित झा पेशे से शिक्षक है और सुरक्षा में सेंधमारी मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।

    इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल : बशीरहाट चिमनी हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर

    ललित और अन्य आरोपी क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह से प्रभावित थे और ऐसा कृत्य करना चाहते थे जिससे देश का ध्यान उन पर जाए। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे इनका संबंध किसी आतंकी समूह से होने का संकेत मिले। उन्होंने बताया कि सभी छह लोग सोशल मीडिया से संपर्क में आए थे और फिर फेसबुक में भगत सिंह फैन पेज से जुड़े थे। ललित शिक्षक था, उसने ही कमान संभाली और मनोरंजन को मानसून सत्र के दौरान संसद के सभी प्रवेश द्वारों की रेकी करने (टोह लेने) का निर्देश दिया।

    इसे भी पढ़ें – संसद की सुरक्षा में चूक : लोकसभा सचिवालय ने 8 कर्मियों को किया निलंबित

    जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, जुलाई में मनोरंजन दिल्ली आया और विजिटर पास के जरिए संसद के अंदर गया। वहां उसे पता चला कि जूतों की तलाशी नहीं ली जाती। बुधवार को ललित चार अन्य लोगों के साथ संसद आया। उनमें से केवल दो लोगों के नाम पर पास थे, ऐसे में ललित ने चारों-सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल के फोन ले लिए। संसद परिसर के अंदर और बाहर जिन केन से रंगीन धुआं फैलाया गया था उसे अमोल महाराष्ट्र के कल्याण से लाया था।

    Lapse In Security Of Parliament – अधिकारी ने बताया कि सागर और मनोरंजन अंदर चले गए, जबकि नीलम और अमोल बाहर गेट पर रुके, जहां उन्होंने भी रंगीन केन खोले और उससे पीला तथा लाल रंग का धुआं फैलाया। अधिकारी ने बताया कि संसद के बाहर से नीलम और अमोल को हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद ललित ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और इसे इस समूह का हिस्सा रहे विशाल शर्मा उर्फ विक्की के साथ साझा किया।

    इसे भी पढ़ें – अनुच्छेद 370, 35ए जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लोगों साथ विश्वासघात था : मोदी

    ललित की आखिरी लोकेशन राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नीमराणा में मिली थी। पुलिस ने पहले कहा था कि सभी पांचों आरोपी 10 दिसंबर को मिले थे और गुरुग्राम में विशाल शर्मा के घर पर रुके थे। नीलम, मनोरंजन, अमोल और विशाल हिरासत में हैं और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बंगाल में ‘SIR’ पर तकरार : CM ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र की यह नीति राज्य में लागू नहीं होगी

    मायावती का चौंकाने वाला दांव : लखनऊ रैली में योगी की तारीफ, अखिलेश पर निशाना

    जैश की नई चाल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटकर अब मैसेज और ब्रेनवॉश से महिलाओं को बना रहा मोहरा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    आत्मनिर्भर भारत : कानपुर में बन रहे स्वदेशी पैराशूट, जेट पायलटों के लिए बने सुरक्षा कवच

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.