Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार चुनाव में बड़ा ऐलान : तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे चुनाव, JJD ने जारी की पहली लिस्ट
    • BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा
    • जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस आउट! उमर अब्दुल्ला का दावा- BJP के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल
    • UPSC छात्र को मिला इंसाफ: बैंक की बड़ी गलती पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने ₹7 लाख का ठोका जुर्माना
    • NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल?
    • गुजरात में ‘बड़ी सर्जरी’ की तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल दिल्ली में, अमित शाह के साथ कैबिनेट फेरबदल पर ‘मेगा मंथन’
    • सेना की जिप्सी पलटी, एक मेजर शहीद, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन अधिकारी घायल
    • कनाडा पुलिस का कड़ा एक्शनः डाक चोरी के खेल में धरे गए 8 पंजाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिसार:एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर किया पथराव, 30 अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस कर्मचारी से 7 हजार रुपये भी छीने – Hisar: Stones Pelted On Anti Narcotics Cell Team, Case Registered Against 30 People

    हिसार:एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर किया पथराव, 30 अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस कर्मचारी से 7 हजार रुपये भी छीने – Hisar: Stones Pelted On Anti Narcotics Cell Team, Case Registered Against 30 People

    September 28, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Hisar: Stones pelted on Anti Narcotics Cell team, case registered against 30 people

    पथराव में तोड़ा गया पुलिस की गाड़ी का शीशा
    – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

    विस्तार

    हरियाणा के हिसार के नारनौंद के राजथल गांव में चिट्टा बेचने के आरोपियों को पकड़ने गई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर पथराव करने के आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। इस मामले में पुलिस ने 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पथराव के दौरान तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। इसी दौरान पुलिस कर्मचारी से 7 हजार रुपये भी छीन लिए थे। पथराव में पुलिस गाड़ी के शीशे तक टूट गए थे।

    बता दें कि नारकोटिक्स सेल के एसआई कपिल देव व उनकी टीम 25 सितंबर को राजथल गांव में चिट्टा बेचने के आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। टीम में एएसआई मुनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल, सिपाही सुनील, सिपाही अकुंश, कांस्टेबल ममता, एसपीओ सन्दीप, एसपीओ सुरेश व हरियाणा कोशल निगम के कर्मचारी अजय शामिल थे।

    राजथल गांव में पहुंचकर पुलिस टीम ने चिट्टा बेचने के आरोपी अग्रोहा निवासी जीवन व राजथल निवासी अमित को चिट्टा सहित पकड़ लिया था। इन दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ने की सूचना मिलते ही गांव के करीब 25 से 30 महिला व पुरुष वहां एकत्रित हो गए थे।

    ग्रामीणों ने आते ही पुलिस पार्टी पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पार्टी से हाथापाई करते हुए जबरन अमित को छुड़वा लिया। पथराव व हमला करने वाले लोगों ने एसआई से हाथापाई कर करीब 7 हजार रुपये भी छीन लिए।हमले में महिला सिपाही ममता, एचकेआरएन के कर्मचारी अजय, एसपीओ सुरेश को चोट आई थी। एसआई कपिल की शिकायत पर नारनौंद थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हरियाणा पुलिस का नशा मुक्त भारत अभियान चल रहा है। हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव स्वयं इस अभियान को लीड कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खुद ग्रामीण ही चिट्टा बेचने वालों की सुरक्षा कर रहे हैं।

    नशे में व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के फाड़े स्टार और थप्पड़ जड़ा

    हिसार के नागरिक असपताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर बुधवार दोपहर को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस कर्मी ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने उसने वर्दी पर लगे स्टार फाड़ दिए और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसे पकड़ कर अस्पताल परिसर में बनी पुलिस चौकी ले गए। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार दोपहर बाद एक व्यक्ति शराब के नशे में नागरिक अस्पताल में दाखिल हुआ। कुछ देर बाद वह आपातकालीन कक्ष में आया और हंगामा करने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे समझाया लेकिन उसने एक न सुनी। इसी दौरान वहां पर एक पुलिस कर्मी पहुंचा और व्यक्ति का समझाने का प्रयास किया। व्यक्ति ने पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और वर्दी पर लगे स्टार फाड़ दिया। 

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    केजरीवाल का हमला : ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फेंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.