Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 641 करोड़ का ‘ग्रीन पावर पंच’!नाभा पावर संग मान सरकार का क्लीन एनर्जी विज़न, 24×7 सस्ती बिजली और हज़ारों नौकरियां
    • पंजाब सरकार ने किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन शुरू: हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली
    • मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
    • पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: टॉप्पन (जापान की पैकेजिंग कंपनी) करेगी ₹788 करोड़ का निवेश
    • LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन
    • खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?
    • दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया
    • MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Raksha Bandhan 2023:इकलौते शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर तीनों बहनों ने बांधी राखी, आंखों से छलके आंसू – Raksha Bandhan 2023: All Three Sisters Tied Rakhi On Wrist Of Martyr Statue, Said – Got Brother Like Nishant

    Raksha Bandhan 2023:इकलौते शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर तीनों बहनों ने बांधी राखी, आंखों से छलके आंसू – Raksha Bandhan 2023: All Three Sisters Tied Rakhi On Wrist Of Martyr Statue, Said – Got Brother Like Nishant

    August 30, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Raksha Bandhan 2023: All three sisters tied rakhi on wrist of martyr statue, said – got brother like Nishant

    निशांत मलिक की प्रतिमा
    – फोटो : अमर उजाला


    हांसी के गांव ढंढेरी में अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी बांधी तो बहनों आंखों से आंसू छलक आए। बहनाें ने अपने भाई की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा हमें हर बार निशांत जैसा भाई ही देना। पिछले वर्ष 11 अगस्त 2022 रक्षा बंधन के दिन राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए निशांत मलिक शहीद हो गए थे। तीनों बहनों के इकलौते भाई पिछले रक्षाबंधन पर बहनों से दूर चला गया था।

    40 के करीब आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा

    रक्षाबंधन के दिन तीनों बहनें किरण, ज्योति व नीरज ने अपने पिता जयबीर सिंह मलिक, मां राजबाला के साथ गांव ढंढेरी के सरकारी स्कूल में पहुंची। प्रतिमा पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर राखी बांधी। तीनों को ने राखी का त्यौहार नहीं मनाया। शहीद की बहन काफी भावुक नजर आई। शहीद निशांत मलिक 21 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो गया था। निशांत तीनों बहनों का इकलौता छोटा भाई था। राजौरी में निशांत मलिक ने 40 के करीब आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था।

    हर जन्म में मिले निशांत भाई

    शहीद की छोटी बहन नीरज जब अपने भाई की प्रतिमा की कलाई पर राखी बांध रही थी तब उनकी आंखो में आंसू छलक रहे थे। आंसू छलकाते हुए बोली निशांत भाई पर हमें गर्व है उन्होंने अपने परिवार की ना सोचते हुए देश के लिए जान कुर्बान कर दी। हर जन्म में निशांत ही भाई मिले।

    तीनों बहनों का लाडला था निशांत

    ज्योति मलिक ने कहा कि निशांत हम तीनों भाईयो का लाडला भाई था। जिस दिन निशांत मलिक शहीद हुआ था तब उससे एक दिन पहले वीडियो कॉल पर बात हुईं थीं। निशांत ने कहा था मैं घर नही आ सकता रक्षा बंधन के दिन वीडियो कॉल करके राखी बांधनी थीं।

    छोटे बहन की शादी के लिए गाड़ी करवाई थी बुक

    किरण ने बताया कि छोटी बहन की नवंबर में शादी होनी थीं। बहन को शादी में गिफ्ट देने के लिए गाडी बुक करवाई थीं। हमनें कहा भाई मजाक तो नहीं कर रहा है बोला तुम्हारा लाडला भाई हूं और मजाक तो करता हूं। हकीकत में निशांत ने गाडी बुक करवाई थी। निशांत ने कहा था कि बहन नीरज की शादी बड़े धूम धाम के साथ करवाऊंगा।

    प्रतिमा पर राखी बांधकर मिलता है सुकून

    राखी बांधने के बाद शहीद की बहन ने तिरंगा लहरा कर भाई को याद किया। उन्होंने कहा कि उसे रक्षाबंधन पर अपने भाई की बहुत याद आती है। उसकी शहादत पर उसे गर्व भी है, क्योंकि उसने अपने देश की रक्षा के लिए जान दी है। क्योंकि ये बहनों का एक बहुत बड़ा पर्व है तो भले ही निशांत आज हमारे पास मौजूद ना हो, लेकिन इस पर्व पर मैं उनकी प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें याद करते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    केजरीवाल का हमला : ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फेंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.