Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस : मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • जो कहा वो किया : पंजाब सरकार ने किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल : गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा : ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Telangana :किसान की अहम खोज, बिना पकाए चावल हो जाएगा तैयार

    Telangana :किसान की अहम खोज, बिना पकाए चावल हो जाएगा तैयार

    March 2, 2021 देश 3 Mins Read
    Telangana :किसान की अहम खोज, बिना पकाए चावल हो जाएगा तैयार
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Telangana : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों और युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के एक किसान का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था कि विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए प्रयोगशालाओं को जनहितकारी बनने की तरफ कदम आगे बढ़ाने होंगे। दरअसल वो किसान हैं हैदराबाद के वेंकट रेड्डी जिनसे प्रेरणा लेने की बात स्‍वयं पीएम ने कही।
    पीएम मोदी ने तेलंगाना के किसान पद्मश्री चिंतला वेंकट रेड्डी का मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि विटामिन डी की कमी से होने वाली बीमारियों और समस्याओं के बारे में विचार करते हुए कड़ी परिश्रम, अनुसंधान और परीक्षणों के माध्यम से पद्मश्री वेंकट रेड्डी ने गेहूं और चावल की ऐसी किस्म को विकसित की जो विटामिन डी से युक्त है। इस तरह उन्होंने विटामिन डी की कमी से होनेवाली समस्याओं का समाधान किया है।

    इस चावल को खाने के लिए पकाने की जरूरत नहीं 

    इसी क्रम में Telangana के करीमनगर के एक अन्य किसान ने खेती के प्रति लगन, नई सोच और प्रयोगधर्मिकता का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने चावल की ऐसी किस्म की खोज की है जिसमें खाने के लिए उसे पकाए जाने की जरूरत नहीं होगी। चावल को कुछ देर के लिए पानी में भिगो देना ही काफी होगा। अगर आप गरमागरम चावल खाना चाहते हैं तो उसे गर्म पानी में भिगो सकते हैं। अन्यथा सामान्य पानी से भिगोकर खाने पर भी चावल उसी तरह तैयार हो जाता है।


    करीमनगर के श्रीराममल्लापल्ली गांव के किसान श्रीकांत का कहना है कि उसे एकबार असम जाने का मौका मिला था। जहां चावल की ऐसी किस्म के बारे में पता चला जो बिना पकाए ही खाया जा सकता है। उन्होंने गौहाटी विश्वविद्यालय से संपर्क करके चावल की इस अनूठी प्रजाति के बारे में जानकारी ली। पता चला कि असम के पहाड़ी इलाकों में कुछ जनजातियां इस तरह का चावल पैदा करती हैं जिसे खाने के लिए पकाने की जरूरत नहीं होती।

    Telangana

    यह भी पढ़े:- Aatm Nirbhar Bharat : फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार

    बोकासौल नाम से जाना जाता है यह चावल 

    पहाड़ी जनजातीय इलाकों में इस किस्म के चावल को बोकासौल नाम से जाना जाता है। चावल की यह किस्म सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। चावल में 10.73% फाइबर और 6.8% प्रोटीन मौजूद है। किसान श्रीकांत ने बताया कि इस चावल को गुड़ केला और दही के साथ खाने से स्वाद लाजवाब होता है।
    श्रीकांत असम के जनजातीय इलाके से इस किस्म के चावल के बीज लेकर आए थे। 12 वीं शताब्दी में असम में राज करने वाले अहम राजवंश को बोकासौल चावल बहुत पसंद था लेकिन बाद में चावल की दूसरी प्रजातियों को मांग बढ़ती चली गई।

    किसान श्रीकांत ने बताया कि लगभग विलुप्त हो चुकी चावल की इस किस्म को विकसित करने का फैसला उन्होंने लिया और आधा एकड़ खेत में उसकी बुवाई कर दी। श्रीकांत को उम्मीद थी कि आधे एकड़ में करीब 5 बोरी चावल का उत्पादन हो जाएगा। दूसरी प्रजातियों के बराबर ही इस चावल की फसल 145 दिनों में तैयार हो जाती है।
    श्रीकांत ने कहा कि आधुनिक युग में इस चावल की उपयोगिता को समझा जा सकता है।

    खासकर जब रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कृषि वि‍शेषज्ञ सुभाष पालेकर उनके लिए प्रेरणा हैं जिन्होंने प्राकृतिक आध्‍यात्‍मि‍क कृषि का आवि‍ष्‍कार किया और ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें कृषि के लिए न ही किसी रासायनिक कीटनाशक का उपयोग किया जाता और न ही बाजार से अन्‍य औषधि‍याँ खरीदने की आवश्‍यकता पड़ती है।

    Image Source:- www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा

    NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल?

    SC का सख्त रुख : विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर की याचिका खारिज, FIR रहेगी बरकरार

    ममता बनर्जी का नया बयान : ‘मैंने चावल खाने की बात कही, चावल होने की नहीं’

    कांग्रेस का BJP पर वार- नेहरू के नाम से है एलर्जी, इसलिए बदला साइंस मेट्रो स्टेशन का नाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.