Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला
    • भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मनी लॉन्ड्रिंग मामला:ईडी की शिकायत पर 11 नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच – Money Laundering Case: Fraud Case Registered Against 11 On Ed’s Complaint

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला:ईडी की शिकायत पर 11 नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच – Money Laundering Case: Fraud Case Registered Against 11 On Ed’s Complaint

    August 19, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Money laundering case: Fraud case registered against 11 on ED's complaint

    सांकेतिक तस्वीर
    – फोटो : अमर उजाला


    हरियाणा के भिवानी में प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी के बाद तोशाम पुलिस थाना में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी के मालिक सहित 11 नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इसकी जांच अब तोशाम पुलिस ने शुरू कर दी है।

    ईडी की टीम ने गत तीन अगस्त को एक ही समय में गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी के हिसार और भिवानी के ठिकानों पर छापामारी की थी। डाडम पहाड़ से जुड़े अवैध खनन व अनियमितता संबंधी काफी अहम दस्तावेज ईडी की टीम के हाथ लगे थे। इसके बाद ईडी ने अवैध खनन को लेकर करोड़ों के गोलमाल का खुलासा कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का खुलासा किया था। इसी आधार पर अब तोशाम पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

    तोशाम पुलिस थाना में प्रवर्तन निदेशालय की विशेष निदेशक मोनिका शर्मा की शिकायत पर नवीन गोयल, रमन सोखल, वेदपाल तंवर, वजीर सिंह कोहाड, सुरेंद्र मलिक, दलीप गोदारा, सतपाल सिंह, अभिषेक अरोड़ा, मोहिंदर राणा, रविता, इकबाल सिंह भूल सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत 14 अगस्त को केस दर्ज हुआ था।

    मोनिका शर्मा की शिकायत में बताया गया था कि तीन अगस्त को गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी और उससे संबंधित सहयोगियों के ठिकानों पर छापामारी की गई थी। इस दौरान तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज ईडी की टीम ने जब्त किए थे।

    इसे खुलासा हुआ था कि गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी द्वारा डाडम में बड़े पैमाने पर अवैध और अवैज्ञानिक खनन किया गया। करोड़ों का बेहिसाब पैसा भागीदारों के बीच बांटा गया। कंपनी ने ऐसी फर्म को उप पट्टा दिया था, जो शर्तों को ही पूरा नहीं करती थी। ईडी द्वारा जब्त किए गए आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच के आधार पर उजागर हुई धोखाधड़ी के बाद ही तोशाम पुलिस थाना में 11 नामजद सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।

    ईडी की विशेष निदेशक की मोनिका शर्मा की शिकायत पर गोवर्धन माइंस सहित सहयोगी फार्मों के अधिकारियों के खिलाफ तोशाम पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। फिलहाल तोशाम पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। फिलहाल इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। -सुखबीर जाखड़, एसएचओ तोशाम पुलिस थाना।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.