Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस : मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • जो कहा वो किया : पंजाब सरकार ने किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल : गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा : ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Hisar: जज्बे को नहीं भेद पाया दिल का छेद, आठ घंटे सेल्फ स्टडी कर गुरिया बनीं सिविल जज – Despite Being Heart Patient In Hisar, She Was Selected For Post Of Civil Judge After Doing 8 Hours Of Study

    Hisar: जज्बे को नहीं भेद पाया दिल का छेद, आठ घंटे सेल्फ स्टडी कर गुरिया बनीं सिविल जज – Despite Being Heart Patient In Hisar, She Was Selected For Post Of Civil Judge After Doing 8 Hours Of Study

    August 17, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Despite being heart patient in Hisar, She was selected for post of civil judge after doing 8 hours of study

    सिविल जज गुरिया
    – फोटो : अमर उजाला


    कहा जाता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता आपके कदम चूमती है। इस बात को सही साबित किया है जिले के गांव खैरी की गुरिया ने। दिल में छेद होने के बावजूद 7-8 घंटे सेल्फ स्टडी कर गुरिया सिविल जज बनी हैं। उन्होंने गरीबी और अभाव के होते हुए भी मेहनत और लगन के दम पर सफलता पाई है। कुछ पंक्तियां उन पर सटीक बैठती हैं कि मैं कैसे हार मान लूं, मैं मेहनत के दम पर अपनी मंजिल पाने आई हूं।

    नौ माह पहले उठा पिता का साया

    मुस्लिम समाज की बेटी गुरिया ने बताया कि इस मंजिल तक पहुंचना मेरे लिए आसान नहीं था। मेरे घर के हालात ऐसे नहीं थे कि मैं किसी कोचिंग सेंटर में जाकर तैयारी कर सकूं। मेरी तबीयत भी मेरा साथ नहीं दे रही थी। अपनी दिल की बीमारी के चलते पढ़ाई करने में दिक्कत आईए लेकिन इसके बावजूद सात से आठ घंटे लगातार सेल्फ स्टडी की। घर के हालात भी अच्छे नहीं थे। किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, 9 महीने पहले पिता का साया सिर से उठ गया। इरादे मजबूत थे इसीलिए खुद को मजबूत किया और अपनी पढ़ाई को लगातार जारी रखा और सपने को साकार करके दिखाया।

    मुस्लिम समाज की बेटी ने बढ़ाया मान, खैरी गांव के ग्रामीणों ने किया सम्मान

    गांव खैरी के रहने वाले महेंद्र खान की बेटी गुरिया का सिविल जज के पद पर चयन होने के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। सरपंच प्रतिनिधि रामफल ने बताया गुरिया ने गांव का नाम रोशन किया है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। गुरिया ने गांव के ही राजकीय उच्च विद्यालय से पढ़ाई की थी और आज संवैधानिक पद पर चयन हुआ है। इस मौके पर मास्टर बलराज सिंह कुंडू, सुशील सहारण, रिटायर्ड एसडीओ भीम सिंह शर्मा, एसडीओ सत्यनारायण, पवन कुंडू, पंच संदीप आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.