Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Rewari:धारूहेड़ा में गंदे पानी की समस्या पर सख्त Cm, अधिकारियों संग की बैठक, 24 घंटे में बनेगी इंस्पेक्शन टीम – Haryana Cm Strict On Problem Of Polluted Water In Dharuhera

    Rewari:धारूहेड़ा में गंदे पानी की समस्या पर सख्त Cm, अधिकारियों संग की बैठक, 24 घंटे में बनेगी इंस्पेक्शन टीम – Haryana Cm Strict On Problem Of Polluted Water In Dharuhera

    July 30, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Haryana CM Strict on problem of polluted water in Dharuhera

    अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम मनोहर लाल।
    –


    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी से हरियाणा के धारूहेड़ा क्षेत्र में आने वाले औद्योगिक इकाइयों के रसायनयुक्त पानी की समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा। 24 घंटे के अंदर हरियाणा व राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त इंस्पेक्शन टीम बनाई जाएगी। यह टीम समस्या के स्थाई समाधान के सभी बिंदुओं पर विचार करेगी। सीएम रविवार सुबह धारूहेड़ा के जंगल बबलर पर्यटन केंद्र सभागार में हरियाणा व राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि भिवाड़ी से निकलने वाले रसायनयुक्त पानी की वजह से धारूहेड़ा के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का स्थाई समाधान आवश्यक है और बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि हरियाणा व राजस्थान के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनेगी। यह एक तरह की तालमेल कमेटी होगी और इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए लगातार कार्य करेगी। 

    उन्होंने कहा कि पानी के बहाव को चेक करने के लिए तीन संयुक्त फ्लो मीटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पानी की गुणवत्ता और रियल डेटा के लिए तीन ओएमसी लगाए जाएंगे जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधीन कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले माह 31 अगस्त तक राजस्थान के भिवाड़ी में एक क्लोज कंडक्टर बनाया जाएगा जो इंडस्ट्रियल वेस्ट को सीईटीपी तक ले जाएगा। इसके बाद इस गंदे पानी को ट्रीट कर आगे इस्तेमाल किया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि भिवाड़ी और धारूहेड़ा के बीच में पानी का प्राकृतिक फ्लो समस्या नहीं है बल्कि रसायनयुक्त पानी सबसे बड़ी समस्या है। दोनों प्रदेशों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस समस्या का स्थाई समाधान आवश्यक है। उन्होंने राजस्थान सरकार के अधिकारियों से कहा कि अगर यह समाधान नहीं होता तो हरियाणा सरकार इसके लिए कठोर विकल्प भी तलाश करेगी। 

    बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार, रेवाड़ी के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, अलवर के कलेक्टर पुखराज सैन, भिवाड़ी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ श्वेता चौहान, एसडीएम तिजारा महेंद्र सिंह सहित दोनों प्रदेशों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    डॉक्टर हत्याकांड का आरोपी ढेर!, 1 लाख के इनामी बदमाश का गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर

    हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत

    छात्रा से क्लास में पोछा लगवाने वाले प्रिंसिपल पर गिरेगी गाज! मानवाधिकार आयोग ने लिया एक्शन

    हरियाणा के 2465 शिक्षकों को नहीं मिली 3 महीने से सैलरी, त्योहारी सीजन में दिक्कत बढ़ी…

    हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.