Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हवन कुंड बना मौत का कारण! घी डालने के लिए झुकी महिला की ओढ़नी में लगी आग, भीषण रूप से झुलसने के बाद मौत, महाराष्ट्र में दुखद हादसा
    • केजरीवाल का गुजरात सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों के दमन में जुटी’, AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, BJP को दी चेतावनी
    • जैसलमेर बस हादसा: मृतकों की संख्या पर बड़ा सवाल! 22 शव निकालने के बाद भी बस में मिले कंकाल, आखिर कितने लोग हुए थे सवार?
    • पहली बार छलका नीलम गिरी का दर्द! शादी-तलाक पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस- ‘कभी खुशी का एक पल नसीब नहीं हुआ’, फैंस हुए भावुक
    • विराट कोहली का बड़ा फैसला! ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले करोड़ों की प्रॉपर्टी बड़े भइया को सौंपी, क्या है इसके पीछे की वजह?
    • ‘धर्म’ को बचाने की लड़ाई: इंग्लैंड में 40 साल पुराने हिंदू मंदिर पर मंडराया खतरा, कम्युनिटी ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन
    • त्योहारी सीजन में SpiceJet का तोहफा: दिवाली-छठ के लिए बिहार रूट पर नई उड़ानें शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    • AI वीडियो वॉर हुआ शुरू! गूगल का नया टूल Veo 3.1 लॉन्च, OpenAI के Sora 2 को देगा सीधी टक्कर, जानें क्या हैं इसके सिनेमैटिक फीचर्स
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Hisar: पुरानी साइकिल खरीद देश को पदक दिलाने के लिए खिलाड़ी मार रहे पैडल, चार साल से इंतजार में खिलाड़ी – Players Pedaling To Get Medals For Country By Buying Old Cycle In Hisar

    Hisar: पुरानी साइकिल खरीद देश को पदक दिलाने के लिए खिलाड़ी मार रहे पैडल, चार साल से इंतजार में खिलाड़ी – Players Pedaling To Get Medals For Country By Buying Old Cycle In Hisar

    June 11, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Players pedaling to get medals for country by buying old cycle in Hisar

    साइकिलिंग के दौरान खिलाड़ी
    –

    हिसार खेलों का हब बन चुका है। यहां के खिलाड़ियों ने न केवल राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया। चार साल से खेल विभाग ने खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री तक नहीं खरीदी हैं। इस कारण आज खिलाड़ी अपने खर्च पर खेलों का सामान खरीदकर प्रैक्टिस करने को मजबूर हैं। उकलाना के प्रभुवाला में राजीव गांधी खेल सेंटर चलता है। इस सेंटर के तहत 30 खिलाड़ी साइकिलिंग करते हैं, जिनमें से पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के हैं।

    चार साल से खिलाड़ियों को साइकिल आने का इंतजार चल रहा

    चार साल पहले खेल विभाग ने छह इंपोर्टिड रोड साइकिल खरीदी थी। हालात यह है कि महंगी साइकिल होने के कारण पांच से छह खिलाड़ियों ने पुरानी साइकिल खरीदी तो अधिकतर खिलाड़ी सामान्य साइकिल पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे उनकी प्रैक्टिस पूरी तरह बाधित हो रही है। हालांकि कोच की ओर से कई बार खेल विभाग के पास साइकिल की डिमांड भी भेजी गई। चार साल से खिलाड़ियों को साइकिल आने का इंतजार चल रहा है। महाबीर स्टेडियम में विभिन्न खेलों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां रोजाना 600 से ज्यादा खिलाड़ी खेलों का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। स्टेडियम में अभ्यास करवाने वाले कोच ने भी खेल सामग्री की डिमांड भेजी थी, मगर अभी तक खेल सामग्री नहीं पहुंची हैं।

    नेशनल खिलाड़ी के अनुसार

    चार महीने पहले मैंने 1 लाख 30 हजार रुपये की कार्बन फाइबर की पुरानी साइकिल खरीदी है। यह साइकिल चलने में हल्की है। प्रैक्टिस भी सही होती है। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को साइकिल मिलनी चाहिए। मगर आज अधिकतर खिलाड़ी अपने रुपये से साइकिल खरीदने को मजबूर हैं। – सौरव, नेशनल खिलाड़ी

    मैं पांच साल से साइकिलिंग कर रहा हूं। मैंने एक साल पहले 85 हजार रुपये की पुरानी इंपोर्टिड साइकिल ली थी। अब स्पेशल इवेंट के लिए मैंने 2 लाख रुपये की पुरानी साइकिल खरीदी है। आज हम सरकारी सेंटर के तहत प्रैक्टिस कर रहे हैं। मगर साइकिल खुद के रुपये की खरीदनी पड़ रही है। – आर्यन, नेशनल खिलाड़ी।

    कोच के अनुसार

    हमारे पास प्रैक्टिस के लिए 6 इंपोर्टिड रोड साइकिल हैं। यह साइकिल काफी महंगी आती है। अधिकतर खिलाड़ियों ने अपने निजी खर्चें से पुरानी साइकिल खरीदी हुई हैं। दो माह पहले 15 साइकिल की डिमांड भेजी गई थी। उम्मीद है कि जल्द ही खिलाड़ियों के लिए साइकिल पहुंच जाएंगी। – हैप्पी असीजा, कोच, खेल विभाग।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.