Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” सवाल पूछकर निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान, वैश्विक पटल पर बढ़ा गौरव।
    • दिल्ली में 5 दिन मौसम साफ: खुशनुमा हुई राजधानी की हवा, हिमाचल-उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का वेदर अपडेट
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा, ‘मुझे वापस ले चलो’
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पंजाब के 69 सरकारी स्कूलों को मिला बैस्ट स्कूल अवॉर्ड, शिक्षा मंत्री ने दिए 5.17 करोड़ रुपए

    पंजाब के 69 सरकारी स्कूलों को मिला बैस्ट स्कूल अवॉर्ड, शिक्षा मंत्री ने दिए 5.17 करोड़ रुपए

    February 28, 2024 पंजाब 3 Mins Read
    पंजाब के 69 सरकारी स्कूलों को मिला बैस्ट स्कूल अवॉर्ड, शिक्षा मंत्री ने दिए 5.17 करोड़ रुपए
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार प्रदेश शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगी हुई है। आधुनिक स्कूल से लेकर शानदार पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के द्वारा प्रदेश के 69 स्कूलों को 5.17 करोड़ रुपये दिया गया। यह राशि उन स्कूलों को दी गई, जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।

    देश का अग्रणी राज्य बन रहा पंजाब

    इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। राज्य के स्कूलों की इमारतें ख़ूबसूरत बनाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समागम के दौरान राज्य के हर जिले के एक-एक सीनियर सेकंडरी, हाई और मिडल स्कूल की चयन करके हर एक स्कूल को क्रमवार 10 लाख, 7.5 लाख और 5 लाख रुपए बतौर इनामी राशि दी गई।

    साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक पैरामीटरों के आधार पर हर एक जि़ले में से सर्वोत्तम स्कूल का चयन किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए लगातार यत्नशील है।

    इसे भी पढ़ें – सीएम भगवंत सिंह मान ने 457 नव नियुक्त उम्मीदवारों को बांटे नियुक्ति पत्र

    बता दें, भगवंत सिंह मान प्रदेश में अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। इसको लेकर वो 1600 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। 7000 से अधिक स्कूलों की चारदीवारी करने के लिए 358 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्कूलों में बैंचों और अन्य फर्नीचर पर 25 करोड़ रुपए और वॉशरूमों पर 60 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। इसी तरह 800 करोड़ रुपये खर्च करके 10,000 नये क्लास रूम बनवाए जा रहे है। हर एक स्कूल को कैंपस मैनेजर मुहैया करवाया जा रहा है और हर एक सरकारी सेकंडरी स्कूल को 2-2 सुरक्षा गार्ड दिए जा रहे हैं।

    ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा पंजाब

    पंजाब पहला राज्य होगा जहां सरकारी स्कूल में वाई-फाई कनैक्शन की सुविधा होगी। 6 महीनों के अंदर राज्य के सभी स्कूल इन्टरनेट की सुविधाओं से लैस होंगे। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक कार्यक्रम में कहा था कि एक शिक्षक का पुत्र होने के नाते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान न सिर्फ शिक्षा के महत्व को समझते है, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को संवारने के लिए मजबूती के साथ कदम भी आगे बढ़ाते है।

    इसे भी पढ़ें – सीएम मान की अभिभावकों से अपील, ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में करवाएं बच्चों का दाखि़ल

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच से ही सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पहली बार बस सेवा शुरू हुई और वो भी खास तौर से लड़कियों के लिए। इसके अलावा राज्य भर के सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कोर्स शुरू किए जा रहे है। क्योंकि इनफारमेंशन और टेक्नोलाजी के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कोर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकारी स्कूलों के एक लाख विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 10,000 अध्यापकों को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    12, 13 और 14 अक्टूबर को Train में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    फर्जी टीम बनकर मिठाई वाले से लाखों की ठगी, केस दर्ज

    Karwa Chauth के दिन खुली पति की पोल! पहली पत्नी ने दूसरी को बालों से पकड़ा और….

    22 वर्षीय युवक की ओवरडोज से मौ’त, इलाके में मचा हड़कंप

    पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम, लोगों के लिए शुरु की नई Policy

    Navjot Sidhu की वापसी पर गरमाई सियासत! CM मान ने कह दी ये बात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.