Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत
    • निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली
    • लव जिहाद पर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 60 की उम्र में थाईलैंड में गुड़गांव का परचम लहरा आई दादी

    60 की उम्र में थाईलैंड में गुड़गांव का परचम लहरा आई दादी

    November 11, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुड़गांव: कहते हैं कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र भी बाधा नहीं बनती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गुड़गांव की गीता गोदारा ने, जिन्होंने उम्र के 60 पड़ाव पार करने के बाद भी कराटे में अपना परचम लहराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 60 साल की गीता गोदारा ने थाईलैंड में हुई इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में गुड़गांव का परचम लहरा दिया है।

    गुड़गांव की साईं कराटे एकेडमी से तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। मेडल जीतकर वापस लौटने पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने उनका स्वागत भी किया। साई कराटे एकेडमी के डायरेक्टर और कोच सुनील सैनी ने बताया कि मुकाबला काफी मुश्किल था। सबसे बड़ी चुनौती मलेशिया और जापान के खिलाड़ियों को पछाड़ने की थी, लेकिन गुड़गांव के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराते हुए इन खिलाड़ियों को चारों कोने चित कर दिया और मेडल पर अपना कब्जा जमाया।वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने गुड़गांव से गए खिलाड़ियों की मानें तो उनके लिए मुकाबला काफी मुश्किल था।

    उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की और अपना पूरा समय इसी में दिया। इस प्रतियागिता में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल गीता गोदारा की मानें तो यह उनके परिश्रम और कोच के सहयोग और मेहनत का नतीजा है कि वह यह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुई हैं। उन्हें गर्व है कि जिस उम्र में महिलाएं आध्यात्म की ओर चली जाती हैं वहीं, वह देश का नाम रोशन करने में पीछे नहीं हट रही हैं। एकेडमी के तीनों ही खिलाड़ियों द्वारा मेडल जीतने की खुशी हर खिलाड़ी के चेहरे पर देखी जा रही है। हर खिलाड़ी का कहना है कि वह भी परिश्रम करके अपने देश का नाम विश्व में रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.