शहडोल के ब्यौहारी थाना पुलिस ने आतंक का पर्याय बने 007 गैंग के 5 बदमशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस गैंग का पूरे इलाके में खौफ है. इस गैंग के नाम से लोग दहशत में (5 miscreants arrested) आ जाते हैं. अब पुलिस का प्रयास गैंग के अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने का है.
गैंग के बदमाशों ने युवक को लूटा
बीती 9 जनवरी 2026 को विकास गुप्ता ने ब्यौहारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले शाम करीब 4 बजे के बीच जैन चक्की भोगिया तिराहे के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोका और मारपीट की. इसके बाद चाकू दिखाकर ₹12 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट लिया. बदमाशों ने लाठी-डंडा व बेल्ट से उसके साथ मारपीट की. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
गैंग में सभी बेहद शातिर बदमाश
युवक की शिकायत के बाद ब्यौहारी थाना पुलिस ने कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की. पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 007 गैंग से जुड़े आरोपियों की पहचान की. इसके बाद जाल (5 miscreants arrested) बिछाकर धर दबोचा. ये बदमाश हैं आनंद यादव. इसकी उम्र 21 वर्ष है. वह थाना सीधी के बिल्हा का रहने वाला है. प्रशांत उर्फ कान्हा यादव उम्र 22 वर्ष, ये ब्यौहारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है, मोहम्मद अमीन उम्र 20 वर्ष है ये वार्ड नंबर तीन थाना ब्यौहारी का रहने वाला है.
