आयुष्मान खुराना की 5 सबसे बेहतरीन फ़िल्में

अगर फ़िल्म इस कलाकार की होगी, तो ज़रूर इस फ़िल्म में कुछ खास है, ऐसी छवि बनाने वाले आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सुपर स्टार बन चुके है| उनकी फ़िल्में पूरे भारत में ही नहीं पूरे विश्व में पसंद की जाती है| अब तो दर्शक यह कहते है कि अगर फ़िल्म आयुष्मान खुराना की है तो ज़रूर कुछ खास है इस फ़िल्म में |

बात अगर उनकी फ़िल्मों की करें तो उनकी फ़िल्में सबसे खास और अलग होती है और उनके उस किरदार को सभी पसंद करते है| आयुष्मान एक्टिंग के साथ-साथ गायक और लेखक भी है। उनकी कई फ़िल्मों में उन्होंने खुद गाना गाया भी है और उसे लिखा भी है|

इन्हीं सब बातों की चर्चा करते हुए हैं आपको बताएंगे आयुष्मान खुराना के पांच सबसे बेहतरीन फ़िल्मों के बारे में, तो चलिए शुरू करते है|

इसे भी पढ़ें:महिला केंद्रित फ़िल्म, जिसमे महिलाएं नज़र आई पुरषों पर भारी

2अंधाधुन, आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे बेहतरीन फ़िल्मों में से एक मानी जाती है| इसे आईएमबीडी पर 8.4 की रेटिंग मिली है इस फ़िल्म के निर्माता श्रीराम राघवन है| इसमें आयुष्मान खुराना, तबु और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं| यह एक पियानों वादक की कहानी है जो की अंधा होने का नाटक करता है और अनजाने में एक पूर्व फ़िल्म अभिनेता की हत्या में उलझ जाता है|

आर्टिकल 15

फ़िल्म भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 पर आधारित है, जो धर्म, जाति, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव को रोकती है और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इसे ऐसे बनाया है जिसे देख कर लोग चौक गए आयुष्मान की एक्टिंग ने इस फ़िल्म में और भी जान डाल दी है। यह फ़िल्म आयुष्मान के बीट से हटके है, आम तौर पर आयुष्मान कॉमेडी, लव स्टोरी जैसी फ़िल्में करते हैं|

अगर इसके कहानी की बात करें तो आर्टिकल 15 बीते वर्षों की कई चर्चित घटनाओं से प्रेरित है, (यह किसी एक विशेष घटना पर आधारित नहीं है) इन घटनाओं में 2014 बदायूं सामूहिक बलात्कार और 2016 ऊना में हुई दलित अत्याचार तथा अन्य घटनाएँ भी शामिल हैं| इसमें आयुष्मान खुराना, ईशा तलवार, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभा रहे है|

इसे भी पढ़ें: आज का किंग खान: हैप्पी बर्थड़े शाहरुख

3 बधाई हो,

बधाई हो के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा है, बधाई हो आयुष्मान की सबसे लोकप्रिय और चर्चित फ़िल्म है, यह फ़िल्म इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना (नकुल) की माँ यानी नीना गुप्ता एक ऐसी उम्र में माँ बनती हैं, जब अक्सर इस उम्र में महिलाएँ दादी-नानी बनने की तैयारी कर रही होती हैं|

नीना गुप्ता और गजराज राव कैसे अपनी फैमिली के सामने इस प्रेग्नेंसी का राज खोलते हैं और दुनियां भर से कैसे इस खबर की वजह से उन्हें ताने और परेशानिया झेलनी पड़ती है और उन परेशानियों से कैसे यह फैमिली डील करती है, इसी पर पूरी फ़िल्म आधारित है| इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में है|

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्म जोकर की अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि

4 विकी डोनर

विकी डोनर आयुष्मान की पहली फ़िल्म बताई जाती है इसके निर्देशक शुजित सरकार तथा प्रस्तुति मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम है| इस फ़िल्म ने आयुष्मान की ही ज़िन्दगी बदल दी| यह फ़िल्म शुक्राणु दान (स्पर्म डोनेशन) तथा बांझपन पर आधारित है| इसमें आयुष्मान खुराना, यमी गौतम था अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में है|

इसमें डॉक्टर बलदेव चड्डा (अन्नू कपूर) से शुरू होती है जिसका दरियागंज, दिल्ली में शुक्राणु दान तथा बांझपन निवारण का क्लीनिक है| बलदेव अपने गराहकों को अपने इलाज की पूरी गारंटी (आश्वासन) देता है और उनकी समस्या का हल करते हैं| अच्छा स्पर्म डोनर ना होने की वजह से डॉक्टर इस प्रयास में फेल हो जाते है और उन्हें एक अच्छे स्पर्म डोनर की तलाश होती है जहाँ उन्हें आयुष्मान यानी विकी मिलते है|

इसे भी पढ़ें:हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेरेमी रेनर पर कई नाबालिग लड़कियों ने लगाया इल्जाम

5 ड्रीम गर्ल

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है ड्रीम गर्ल इस साल की सबसे अच्छी कॉमेडी फ़िल्मों में से एक है, इस फ़िल्म में आयुष्मान खुरान ने काफी हटके काम किया है, ड्रीम गर्ल की कहानी यूपी के लड़के करम (आयुष्मान खुराना) की है| करम नाटकों में कभी सीता, कभी राधा तो कभी द्रौपदी का रोल निभाता है|

करम के पिता को लोन चुकाना है| करम कॉल सेंटर में जॉब करने लगता है| ये राज उसके बॉस और दोस्त स्माइली को पता है| कॉल सेंटर में वह पूजा नाम की लड़की की आवाज में बात करता है जिसके पीछे पूरा यूपी दीवाना हो जाता है|

IMAGE SOURCE: poorvanchalmedia.com

Exit mobile version