महिलाओं की सुरक्षा : आज का हमारा लेख महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है| वर्तमान समय में आये दिन महिलाओं के साथ आपराधिक मामले देखने को मिल रहे हैं ऐसे में उनकी सुरक्षा के उपाय खोजा जाना लाज़मी है| और इन सभी को देखते हुए कई कम्पनियों एवं समाज सेवा संस्थाओं ने मोबाइल एप्प लॉन्च किये हैं|

अगर आप एक जिम्मेदार पिता, माँ, भाई और अपने घर की या किसी भी महिला की सुरक्षा को लेकर चिंतित है , तो आज हम इन्ही कुछ ऍप्लिकेशन्स के बारे में बात करेंगे|

इसे भी पढ़ें : Asus Zenfone 6Z phone का फ्लिप सेल्फी कैमरा फ़ोन भारत में लॉन्च

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5 सबसे बेस्ट ऍप्लिकेशन्स

1.सेफ्टीपिन (Safetypin)

इस ऐप को व्यक्तिगत सुरक्षा की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है| यह एप्लीकेशन जीपीएस (GPS-Global Positioning System) से लगातार उपयोगकर्ताओं के स्थान की समीक्षा करता है| यह उपयोगकर्ताओं को असुरक्षित क्षेत्रों को पिन करने और दूसरों की मदद करने में भी सक्षम बनाता है| तथा आपातकाल के दौरान आपातकालीन नंबर पर वन-टच अलर्ट सेवा की सुविधा देता है और साथ ही साथ आपातकाल के दौरान आस-पास के सुरक्षा स्थानों के बारे में भी बताता है| ये एप्लीकेशन हिंदी इंग्लिश और स्पेनिश भाषा के साथ आता है|

2.रक्षा (Raksha – women safety alert)

रक्षा ऐप्प को महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया है| इस एप्लीकेशन में सिर्फ एक ही बटन होता है| जिसको दबाने से संकट की स्थिति में आपके प्रियजनों को आपके स्थान के साथ अलर्ट चला जाता है| यह एप्लीकेशन बंद होने के बाद भी काम करता है अगर आपका एप्लीकेशन काम नहीं कर रहा और आप मुसीबत मे है तब आप केवल तीन सेकंड के लिए वॉल्यूम बटन दबाकर अलर्ट भेज सकते है| इस ऍप में आप कॉन्टेक्ट का चयन कर सकते है और चयन किये गए लोग ही आपका लोकेशन जान पाएंगे|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

3. हिम्मत (Himmat)

हिम्मत एप्प दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है| इस ऍप्लिकेशन्स को यूज़ करने के लिए महिलाओं को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा| पंजीकरण पूरा होने के बाद उपयोगकर्ता को एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे ऐप कॉन्फ़िगरेशन पूरा करने के समय दर्ज करना होगा| इस एप्लीकेशन में sos अलर्ट का सिस्टम है अगर आप मुसीबत में है और आप अपने फ़ोन से sos अलर्ट सेंड करते है तो आपकी स्थान की जानकारी और ऑडियो वीडियो सीधे दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष को भेज दी जाएगी| जिसके बाद पुलिस स्थान पर पहुंच जाएगी|

4.शेक2सेफ्टी (Shake2Safety)

यह महिला सुरक्षा एप्प में से एक है जो कुछ गंभीर परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए बनाई गई है| इस एप्प से अलर्ट भेजना बहुत आसान होता है और इस एप्प का ट्रैकिंग सिस्टम भी बहुत आसान है इस एप्प से आप अपने यूजर को आसानी से ट्रैक कर सकते है| इस एप्प के माध्यम से एसओएस संदेश बस फोन को हिलाकर या पॉवर बटन को 4 बार दबाकर पूर्वनिर्धारित संपर्कों को भेजा जा सकता है|

5.वीमेन सेफ्टी (Women safety)

हमारी सूची में अगला महिला सुरक्षा एप्प है जो आपके प्रिय को सूचित करेगा और अपडेट करेगा जब आप मुसीबत में फंस गए तो| यह एक बटन दबाने के साथ आपके स्थान से संबंधित सभी विवरण भेज देगा| एप्प आपके लोकेशन के साथ एक अलग नंबर से आपके चुने हुए लोगों को भेज देता है और ये एप्प फ्रंट और रियर कैमरे के साथ दो तस्वीरें भी क्लिक करेगा, जो सीधे सर्वर पर अपलोड होती हैं| महिला सुरक्षा ऐप में एक स्थिति की गंभीरता के आधार पर तीन रंगीन बटन शामिल हैं| इसलिए, आप अपनी स्थिति के आधार पर अपनी इच्छानुसार टैप कर सकते हैं|

Image Source : Google

Exit mobile version