Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’
    • करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन
    • कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा
    • धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा : किसानों को ‘सोलर पंप’ की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी
    • बांके बिहारी का ‘खजाना’ खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे से हड़कंप
    • बिहार चुनाव : पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी होड़
    • संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर
    • लव मैरिज के बाद खूनी खेल, दुल्हन के भाई की हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » संगठनात्मक विषयों को लेकर नड्डा से मिले नायब सैनी, आगामी चुनावों को लेकर हुई चर्चा

    संगठनात्मक विषयों को लेकर नड्डा से मिले नायब सैनी, आगामी चुनावों को लेकर हुई चर्चा

    November 15, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संगठन विस्तार और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात व समेत कई विषय पर सकारात्मक चर्चा होनी की बात कही है।

    नायब सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को बताया है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विकास की योजनाओं को संगठन घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर भी बातचीत की। सैनी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में चल रहे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

    प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए चल रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के बारे में भी विस्तार से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक लगभग 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जो विधानसभाएं बची हैं उनमें भी शीघ्र ही सम्मेलन कर लिए जाएंगे। सैनी ने बताया कि मिशन-2024 को लेकर भाजपा हरियाणा द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा हुई है। हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलाने का भरोसा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है।

    सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और हरियाणा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश कार्य करते हुए लगातार मजबूत हो रही है। सैनी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता 2024 में मोदी-मनोहर सरकार को तीसरी बार लाने के लिए संकल्पित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.