Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जैश की नई चाल: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटकर अब मैसेज और ब्रेनवॉश से महिलाओं को बना रहा मोहरा
    • महागठबंधन का मास्टरस्ट्रोक: RJD ने पेश किया 3-3 उपमुख्यमंत्री फॉर्मूला, कांग्रेस-VIP को ऐसे साधा जाएगा।
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’
    • 3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया
    • ‘राष्ट्रनीति ही हमारी राजनीति का मूल आधार है’, मुंबई में विकास परियोजनाओं पर बोले PM मोदी
    • मंत्री का चौंकाने वाला बयान: ‘कफ सिरप से नहीं, एडल्ट डोज देने से हुई बच्चों की मौत’ – राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का खुलासा
    • सुरक्षा में सेंधमारी: CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब
    • दिल दहला देने वाला मंजर: बर्थडे के दिन बेटी की मौत, पिता ने चिता पर काटा केक, देखकर रो पड़े लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 9
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » एक साथ दो मौतों से दहल गया गांव; पहले महिला की हुई बेरहमी से हत्या, बाद में जेठ ने भी खत्म कर ली जीवन लीला

    एक साथ दो मौतों से दहल गया गांव; पहले महिला की हुई बेरहमी से हत्या, बाद में जेठ ने भी खत्म कर ली जीवन लीला

    November 9, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    हिसार : जिले के उकलाना अंतर्गत एक गांव में महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। महिला का जेठ भी फंदे पर लटका मिला है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले महिला की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। डीएसपी और पुलिस के अन्य अधिकारी मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने वहां पर करीब दो घंटे तक जांच की। वहां से रक्त के नमूने लिये।
    मिली जानकारी अनुसार भैरी अकबरपुर गांव का दौलत राम अपनी पत्नी मुनेश (35) व बेटे के साथ रहता है। बुधवार रात को पूरा परिवार ठीक ठाक सोया था। रात को मुनेश की बड़ी निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर तेजधार गंडासी से कई वार किए गए। उसका शव सुबह खून से सनी हालत में देख कर दौलतराम के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच सूचना मिली की दूसरे मकान में एक व्यक्ति जयसिंह भी फंदे पर लटक रहा है। जयसिंह परिवार में ही नाते में महिला का जेठ लगता था।  वह रिश्ते में महिला का जेठ लगता था। जयसिंह की पत्नी करीब एक साल से उसे छोड़कर अपने मायके गई हुई है। वह भी 12 साल के बच्चे का पिता था। जेठ व महिला का पति साझे में ही खेतीबाड़ी करते थे। जय सिंह की गांव में किराना की दुकान भी है।

    भैरी अकबरपुर गांव के दौलत राम के घर के पास ही दूसरे मकान में उसका भाई जयसिंह रहता था। रात को मुनेश दूसरे मकान की देखभाल करने के लिए जाती थी। रात को वह दूसरे मकान से कब घर आई, इस बारे में कुछ नहीं पता। सुबह दौलतराम ने जब कमरे में अपनी पत्नी को नहीं देखा तो उसकी तलाश की। जब वह दूसरे कमरे में गया तो दो चारपाई के बीच में उसकी पत्नी का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। महिला के शव के पास में गंडासी रखी हुई थी। शरीर पर गंडासी से कई वार किए गए हैं। कुछ देर बाद पता चला कि दौलतराम के भाई जयसिंह ने फंदा लगाया हुआ है। उसका शव कमरे में पंखे पर रस्सी के जरिए लटक रहा है। पुलिस जांच के दौरान महिला के घर पर जयसिंह की चप्पल पड़ी हुई मिली है। जिससे अंदेशा है कि जयसिंह ने ही वारदात को अंजाम दिया है। अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

    पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस केस को हत्या व सुसाइड के एक एंगल से देख कर जांच कर रही है। महिला के पति से भी वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी परिवार के लोग या ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस जांच में ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा कैडर के IPS वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा बवाल

    डॉक्टर हत्याकांड का आरोपी ढेर!, 1 लाख के इनामी बदमाश का गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर

    हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत

    छात्रा से क्लास में पोछा लगवाने वाले प्रिंसिपल पर गिरेगी गाज! मानवाधिकार आयोग ने लिया एक्शन

    हरियाणा के 2465 शिक्षकों को नहीं मिली 3 महीने से सैलरी, त्योहारी सीजन में दिक्कत बढ़ी…

    हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.