अपाचे को दुनिया में सबसे भयंकर, घातक उत्तरजीवी, तैनाती योग्य और रख रखाव योग्य बहु-मिशन हेलीकॉप्टर माना जाता है| यह 290 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है| यह केवल 30 सेकंड में घटकिया परिणाम दे सकता है| यह 1 मिनट में 889 मीटर की रफ्तार से चड़ाई कर सकता है| यह 3 घंटे 9 में अपनी ताकत को बरकरार रख सकता है|

यह अपने मिसाइल्स को दागो और भूलो के फार्म में लॉन्च करता है| इसकी फायरिंग रेंज तकरीबन 8 से 12 किमी है| यह 625 राउंड तक गोलीबारी कर सकता है और साथ ही इसमें 1200 राउंड्स के साथ 30 मिमी की चैन गन भी है|

इसे भी पढ़ें: Apple के iPhone 11,का प्रोसेस जानें कब से शुरू होगा

अपाचे एएच 64 ई हेलीकॉप्टर


यह हेलीकॉप्टर पहली उड़ान 125 हेलीकॉप्टर स्क्वॉड्रोन के साथ भरेगा जिन्हें भारतीय वायु सेना के ग्लैडिएटर भी कहा जाता है| यह एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलस, रॉकेट, एयर टू एयर मिसाइल्स व गोला बारूद पर फायर करके भूल जाने की तकनीक इस्तेमाल करता है|

इस हेलीकॉप्टर को आधुनिक जंगी विमान की तकनीकों से बनाया गया है| भारत का 2015 में अमेरिका और बोइंग कंपनी से 4168 करोड़ रुपए में 22 अपाचे खरीदने का करार हुआ था| 2020 तक ये सभी वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगे| इनमें से 11 पाक सीमा के साथ पठानकोट और 11 चीन सीमा के साथ असम के जोरहाट में तैनात किए जाएंगे| एयरफोर्स में अपाचे की तैनाती ऐसे समय की जा रही है, जब धनोआ ने यह बयान दिया कि हम 40 साल पुराने फाइटर उड़ा रहे हैं|

अपाचे एएच 64ई दुनिया के सबसे एडवांस मल्टी काम्बैट हेलिकाप्टर हैं| इनमें हाईक्वालिटी नाइट विजन सिस्टम है| जिससे दुश्मन को अंधेरे में भी ढूंढा जा सकेगा| इससे पथकोट जैसे हमलों पर और भी जल्दी एक्शन लिया जा सकेगा|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें


अमेरिका से खरीदे गए 8 अपाचे हेलिकॉप्टर मंगलवार को वायुसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो गए| ये 125 हेलिकॉप्टर यूनिट ‘ग्लेडिएटर्स’ का हिस्सा होंगे| हेलिकॉप्टर पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर तैनात हो चुके हैं| एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की मौजूदगी में हुई इंडक्शन सेरेमनी में इन हेलिकॉप्टर को वॉटर केनन सैल्यूट दिया गया|

Image source : Google

Exit mobile version