Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान
    • CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय
    • फिल्मी स्टाइल ठगी! मोबाइल व्यापारी से 1 करोड़ का फ्रॉड, पुलिस ने नहीं लिखा केस
    • SIR के बाद बिहार में मतदाता सूची फाइनल, आयोग ने वेबसाइट पर किया अपलोड
    • रश्मि, काजल और श्वेता बनीं चैतन्यानंद की गुनाहगार साथी, न्यायपालिका को भी दी धमकी
    • बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और बीजेपी में सुलह, जानिए क्या था विवाद
    • किशनपुरा लूटकांड मामले में नया मोड़, गैंगस्टर लिंक आया सामने
    • फिर गर्मी पकड़ने लगी जोर, बिजली की डिमांड में भारी उछाल, अघोषित कट से जनता परेशान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा:साहब! मीटर लगवाने जाता हूं तो कर्मचारी रुपयों की करते हैं मांग… जनता दरबार में उपभोक्ता का आरोप – Nine Consumers From Sonipat, Bahadurgarh, Karnal And Gohana Reached The Janata Darbar In Rohtak With Complaint

    हरियाणा:साहब! मीटर लगवाने जाता हूं तो कर्मचारी रुपयों की करते हैं मांग… जनता दरबार में उपभोक्ता का आरोप – Nine Consumers From Sonipat, Bahadurgarh, Karnal And Gohana Reached The Janata Darbar In Rohtak With Complaint

    September 16, 2023 हरियाणा 3 Mins Read

    Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/gceay21xzwnd/public_html/wp-content/themes/smart-mag/partials/single/featured.php on line 78
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Nine consumers from Sonipat, Bahadurgarh, Karnal and Gohana reached the Janata Darbar in Rohtak with complaint

    बिजली निगम के जनता दरबार में शिकायतें सुनते अधिकारी।
    – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

    विस्तार

    साहब! सोनीपत से आया हूं, मीटर लगवाने के लिए जाता हूं तो बिजली निगम के कर्मचारी रुपयों की मांग करते हैं। निगम कार्यालय में कई बार शिकायत कर चुका हूं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। सोनीपत के नरेंद्र ने यह गंभीर आरोप राजीव गांधी विद्युत भवन में आयोजित जनता दरबार में लगाया। इस पर निगम के अधिकारियों की ओर से जांच का आश्नासन दिया गया।

    इसी दौरान करनाल से पहुंचे उपभोक्ता सुंदर ने बताया कि उसका साढ़े तीन लाख रुपये का बिल इक्ट्ठा हो चुका है। जबकि वह हर बार बिल भरता है। करनाल व सोनीपत में लगने वाले जनता दरबार में भी गुहार लगा चुका है। कहीं भी समाधान नहीं हो रहा है। जनता दरबार में सोनीपत, बहादुरगढ़, करनाल व गोहाना से कुल नौ उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे।

    जनता दरबार में शुक्रवार चीफ इंजीनियर चंदन सिंह किसी जरूरी काम के कारण नहीं पहुंच पाए। जनता दरबार सुबह 11 बजे ही शुरू हुआ, लेकिन उपभोक्ता सुबह नौ बजे ही जनता दरबार में पहुंचना शुरू हुए। इस दौरान नोडल ऑफिसर पंकज बख्शी और बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति (सीजीआरएफ) के सदस्य विकास हुड्डा ने नौ उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं।

    दो का मौके पर समाधान हुआ। जनता दरबार में एक लाख रुपये से कम के विवादित मामले लेकर भी उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन फोर्म के सदस्यों ने उन्हें एसई ऑफिस में समाधान के लिए भेजा। वहीं रोहतक से ही पहुंचे दो उपभोक्ता बिल ज्यादा आने की समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन उनका बिल 20 हजार रुपये तक आया हुआ था। इसके चलते उनकी सुनवाई नहीं हो पाई। क्योंकि सीजीआरएफ की बैठक में एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक के बिलों से संबंधित मामलों की ही सुनवाई की जाती है।

    उपभोक्ताओं से बातचीत

    14 साल से बंद मकान का बिजली का बिल 60 हजार रुपये आया हुआ है। अपना निजी काम व घर चलाने के लिए कहीं और चला गया और वहीं रहने लग गया। बिल को कम करवाने के लिए दो बार बिजली निगम जा चुका हूं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने कहा है अपना बीपीएल का कार्ड ले आओ, इसका समाधान कर दिया जाएगा। – अशोक कुमार, गोहाना

    पहले बिल 500 से लेकर 1000 रुपये तक आया करता था। लेकिन जब से नए मीटर लगे हैं और फैमिली आईडी बनी है तब से एक लाख चार हजार रुपये बिल आया है। इसके लिए सोनीपत में लगे जनता दरबार में चक्कर काट चुका हूं। लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। अब अधिकारियों ने समस्या को सोनीपत रेफर कर जल्द समाधान के आदेश दिए है। – पवन कुमार, सोनीपत

    फैमिली आईडी में किसी अन्य का मीटर जुड़ने से बिल भी ज्यादा आ रहा है। इसके कारण किसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। निगम के बहुत बार चक्कर काट चुका लेकिन समाधान नहीं हो रहा। अधिकारी चक्कर कटवा रहे हैं, समाधान नहीं करवा रहे। अब जल्द समाधान होने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है। – राजेश, बहादुरगढ़

    जनता दरबार में सोनीपत, बहादुरगढ़, गोहाना व करनाल से उपभोक्ता पहुंचे। उनकी शिकायतों को सुना गया और संबंधित जिले के अधिकारी को जल्द समाधान कर उसकी रिपाेर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। – पंकज बख्शी, नोडल अधिकारी, बिजली निगम

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Thar; पांच लोगों की मौत

    छात्रा से क्लास में पोछा लगवाने वाले प्रिंसिपल पर गिरेगी गाज! मानवाधिकार आयोग ने लिया एक्शन

    हरियाणा के 2465 शिक्षकों को नहीं मिली 3 महीने से सैलरी, त्योहारी सीजन में दिक्कत बढ़ी…

    हरियाणा की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अब बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

    रेवाड़ी में बनने जा रहा करोडों का हाई-स्ट्रीट कमर्शियल प्रोजेक्ट, 6 एकड़ में बनेगी 1,200 दुकानें

    54 साल पहले जिसके टूटने से आई थी बाढ़, फिर वही बांध टूटा… गुरुग्राम की सड़कों पर कमर भर पानी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.