Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विवादों में घिरे IAS पर नया आरोप : ₹51 करोड़ का जुर्माना ₹4 हजार करने वाले अधिकारी ने भोपाल में खरीदी जमीन?
    • BJP में फूट: अविश्वास प्रस्ताव लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे पार्षद! अपनी ही अध्यक्ष को हटाने के लिए कांग्रेसी भी मिले साथ
    • भगवंत मान ने बेंगलुरु में खींचा ध्यान : उद्योगपतियों से बोले- ‘पंजाब में निवेश करो, मिलेगा सबसे बेहतर माहौल’
    • 28 किन्नरों ने क्यों उठाया ऐसा कदम? इंदौर में सामूहिक सुसाइड की कोशिश से सनसनी
    • राघोपुर में बार-बार हार रहे सतीश यादव पर फिर भरोसा क्यों? तेजस्वी के खिलाफ क्या है BJP की ‘सीक्रेट’ रणनीति?
    • बाड़मेर में खौफनाक हादसा : टक्कर के बाद लगी भीषण आग, स्कॉर्पियो कार में जिंदा जल गए चार दोस्त
    • उमर अब्दुल्ला सरकार का एक साल पूरा, लेकिन सबसे बड़ा वादा अधूरा! जम्मू-कश्मीर में चुनावी वादों पर उठे सवाल
    • दिवाली-छठ की छुट्टियां रद्द! यूपी में इस विभाग को मिले कड़े निर्देश, त्योहारों पर भी 13 दिन तक रहना होगा On Duty
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मनी लॉन्ड्रिंग मामला:ईडी की शिकायत पर 11 नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच – Money Laundering Case: Fraud Case Registered Against 11 On Ed’s Complaint

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला:ईडी की शिकायत पर 11 नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच – Money Laundering Case: Fraud Case Registered Against 11 On Ed’s Complaint

    August 19, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Money laundering case: Fraud case registered against 11 on ED's complaint

    सांकेतिक तस्वीर
    – फोटो : अमर उजाला


    हरियाणा के भिवानी में प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी के बाद तोशाम पुलिस थाना में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी के मालिक सहित 11 नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इसकी जांच अब तोशाम पुलिस ने शुरू कर दी है।

    ईडी की टीम ने गत तीन अगस्त को एक ही समय में गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी के हिसार और भिवानी के ठिकानों पर छापामारी की थी। डाडम पहाड़ से जुड़े अवैध खनन व अनियमितता संबंधी काफी अहम दस्तावेज ईडी की टीम के हाथ लगे थे। इसके बाद ईडी ने अवैध खनन को लेकर करोड़ों के गोलमाल का खुलासा कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का खुलासा किया था। इसी आधार पर अब तोशाम पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

    तोशाम पुलिस थाना में प्रवर्तन निदेशालय की विशेष निदेशक मोनिका शर्मा की शिकायत पर नवीन गोयल, रमन सोखल, वेदपाल तंवर, वजीर सिंह कोहाड, सुरेंद्र मलिक, दलीप गोदारा, सतपाल सिंह, अभिषेक अरोड़ा, मोहिंदर राणा, रविता, इकबाल सिंह भूल सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत 14 अगस्त को केस दर्ज हुआ था।

    मोनिका शर्मा की शिकायत में बताया गया था कि तीन अगस्त को गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी और उससे संबंधित सहयोगियों के ठिकानों पर छापामारी की गई थी। इस दौरान तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज ईडी की टीम ने जब्त किए थे।

    इसे खुलासा हुआ था कि गोवर्धन माइंस मिनरल्स कंपनी द्वारा डाडम में बड़े पैमाने पर अवैध और अवैज्ञानिक खनन किया गया। करोड़ों का बेहिसाब पैसा भागीदारों के बीच बांटा गया। कंपनी ने ऐसी फर्म को उप पट्टा दिया था, जो शर्तों को ही पूरा नहीं करती थी। ईडी द्वारा जब्त किए गए आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच के आधार पर उजागर हुई धोखाधड़ी के बाद ही तोशाम पुलिस थाना में 11 नामजद सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।

    ईडी की विशेष निदेशक की मोनिका शर्मा की शिकायत पर गोवर्धन माइंस सहित सहयोगी फार्मों के अधिकारियों के खिलाफ तोशाम पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। फिलहाल तोशाम पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। फिलहाल इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। -सुखबीर जाखड़, एसएचओ तोशाम पुलिस थाना।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.