Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रफ्तार का कहर! उज्जैन में दर्दनाक दुर्घटना, तीन युवकों ने गंवाई जान, एक घायल अस्पताल में भर्ती
    • बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू! 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं के पेपर अब ‘बोर्ड पैटर्न’ पर होंगे तैयार
    • महाजाम से हाहाकार! दिल्ली-NCR से यूपी तक चक्का जाम, एक्सप्रेस-वे पर घंटों फंसी गाड़ियां, ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं
    • बिहार कांग्रेस में सियासी भूचाल! प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक गुट ने बुलाई गुप्त बैठक
    • कोर्ट में उमर खालिद के वकील का बड़ा दांव : केवल बयान पर आधारित केस, कोई ठोस सबूत नहीं
    • PCB को दोहरा झटका : भारत के बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान में खेलने से किया इनकार
    • दिवाली पर ‘थामा’ का धमाका! आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की एडवांस बुकिंग में मची जबरदस्त धूम
    • गाजा सीजफायर पर संकट: हमास की ‘शर्त’ बनी बड़ी रुकावट, क्या फिर टूट जाएगा शांति का सपना?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस की परिवर्तन रैली:कुमारी शैलजा बोलीं- राहुल गांधी ही सबसे ज्यादा उठाते हैं युवाओं की आवाज – Parivartan Rally Of Congress: Kumari Selja Said – Rahul Gandhi Is The One Who Raises The Voice Of The Youth

    कांग्रेस की परिवर्तन रैली:कुमारी शैलजा बोलीं- राहुल गांधी ही सबसे ज्यादा उठाते हैं युवाओं की आवाज – Parivartan Rally Of Congress: Kumari Selja Said – Rahul Gandhi Is The One Who Raises The Voice Of The Youth

    August 27, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Parivartan rally of Congress: Kumari Selja said - Rahul Gandhi is the one who raises the voice of the youth

    कुरुक्षेत्र के बाबैन में परिवर्तन रैली में मंचा पर कुमारी शैलजा।
    –


    आज देश व प्रदेश के लोगों को बदलाव की जरूरत है और आज की यह परिवर्तन रैली देश और प्रदेश में परिवर्तन करने का काम करेगी। यह दावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और इनकी सबसे ज्यादा आवाज राहुल गांधी ही उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने पूरे देश में पैदल पद यात्रा की और हर वर्ग के लोगों को गले लगाया है। 

    वे रविवार को यहां परिवर्तन रैली को संबोधित कर रही थी। रैली की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता कंवरदीप सैनी ने की। सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश के लोग बेहद दुखी है और अब परिवर्तन चाहते हैं। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब सत्ता कांग्रेस के हाथ होगी। उन्होंने कहा भाजपा-जजपा सरकार जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है।

    इन्हीं पोर्टल के बहाने प्रदेश के गरीब परिवारों से उनका हक छीना जा रहा है। पोर्टल के नाम पर बहानेबाजी करते हुए बीपीएल सूची में किसी नए गरीब परिवार का नाम दर्ज भी नहीं किया जा रहा है, इसके साथ ही जो नाम पहले से दर्ज हैं, उनको किसी न किसी बहाने से काटा जा रहा है।


    उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान जो चांद पर पहुंचा इसके लिए वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। इसरो के साथ क्या 70 साल का इतिहास नही जुड़ा हुआ है। भाजपा के नेता जब पिछले 70 साल का इतिहास मांगते है और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर उंगली उठाते हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए की इसरो की नींव पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा रखी गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 70 साल में कांग्रेस ने देश को आगे ले जाने का काम किया। भाजपा के नेता तो सोचते हैं कि भारत 2014 में ही बना है।

    रैली को पूर्व मंत्री अकरम खान, विधायक शमशेर गोगी, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक रामकिशन गुज्जर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, कांग्रेसी नेता कवरंदीप सैनी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी निर्मला चौहान व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    रैली से हुड्डा गुट ने बनाई दूरी

    कुमारी सैलजा की परिवर्तन रैली से हुड्डा गुट ने दूरी बनाकर रखी ओर काेई नेता शामिल नहीं हुआ। इस बावत कहा जा रहा है कि कई नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता रैली के न्योते का इंतजार करते रहे। उधर हुड्डा गुट की यह दूरी चर्चा का विषय बनी रही। वहीं रैली के दौरान मीडिया गैलरी व आसपास अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.