Weather News : पूरे उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हरियाणा और राजस्थान में तो तापमान 47 डिग्री से ऊपर चला गया है। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 और राजस्थान के पिलानी में 47.2 डिग्री रहा। इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने पांच दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सदस्य ढेर

पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी

Weather News – मौसम विज्ञान की माने तो आने वाले कई दिनों तक उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें – Sambit Patra भगवान जगन्नाथ को बताया पीएम मोदी का भक्त, बाद में मांगी माफी

कुछ राज्यों में बारिश के आसार

वहीं, दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले 2-3 दिनों में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है।

Share.
Exit mobile version